Khan Sir Fees : UPSC, SSC, NEET, JEE Main किस कोर्स की कितनी फीस लेते हैं खान सर, ठुकरा चुके हैं 107 करोड़ का जॉब ऑफर

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

खान सर कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हमले से गुस्साए छात्रों का कहना है कि खान सर बेहद कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं, जिससे लाखों गरीब छात्रों को लाभ मिलता है। ये अन्य कोचिंग संस्थानों को रास नहीं आ रहा।

Khan Sir Fees : UPSC, SSC, NEET, JEE Main किस कोर्स की कितनी फीस लेते हैं खान सर, ठुकरा चुके हैं 107 करोड़ का जॉब ऑफर

Khan Sir Coaching Fees : पटना वाले खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ है। इसके बाद कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया गया है। कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि जबतक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना है कि खान सर बेहद सस्ती कोचिंग दे रहे हैं, इससे अन्य कोचिंग संस्थानों को जलन हो रही है। हमले के बाद बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि हम लोगों की कोशिश रहती है कि गरीब से गरीब बच्चों को पढ़ाया जाए, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि यूपीएससी, एसएससी, पुलिस कांस्टेबल, अग्निवीर जीडी, टीईटी, शिक्षक भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं और नीट व जेईई मेन जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं की बेहद सस्ती कोचिंग देने को लेकर खान सर काफी पॉपुलर हैं।

समय-समय पर निकलने वाली सरकारी भर्तियों के लिए वह बेहद कम फीस में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कोचिंग देते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा जैसी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए जहां अन्य कोचिंग संस्थान लाखों रुपये वसूलते हैं, वहां खान सर का कोचिंग संस्थान खान जीएस रिसर्च सेंटर ( Khan GS Research Centre ) बेहद कम फीस में तैयारी कराता है। यहां कई कोर्स की फीस तो 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये भी है। यही वजह है कि गरीब तबके के लाखों बच्चे इनकी वीडियो और क्लास के जरिए अपना सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करते हैं।

देसी अंदाज में समझाने के लिए मशहूर

इसके अलावा जीएस के टॉपिक को देसी अंदाज में समझाने के लिए खान सर बिहार-यूपी समेत पूरे देश में मशहूर हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल 'Khan GS Research Centre' पर करेंट अफेयर्स या जीएस विषय पर वीडियो बनाकर डालते रहते हैं। यह चैनल 2019 में शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल के करीब 26 मिलियन (2.6 करोड़ ) सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। कोचिंग संस्थान की ऐप KHAN GLOBAL STUDIES पर हजारों विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग लेते हैं।

सस्ती शिक्षा के पक्षधर

पटना के खान सर सस्ती शिक्षा के पक्षधर हैं। कोविड काल में जब सब कुछ बंद था तब खान सर ने यूट्यूब से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। पहले वह ऑफलाइन क्लास ही कराते थे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की दुनिया में खान सर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनके वीडियो पर 1 करोड़ तक व्यूज आ जाते हैं। यूट्यूब पर मशहूर होने से पहले वह कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाते भी थे लेकिन लॉकडाउन में संस्थान बंद होने के बाद वह ऑनलाइन क्लास लेने लगे थे।

किस कोर्स की कितनी है फीस

हिन्दी मीडियम छात्रों के लिए यूपीएससी प्री व मेन्स ऑफलाइन बैच - 69500 रुपये

यूपी पीसीएस प्री व मेन्स ऑफलाइन - 5000 रुपये , ऑनलाइन - 3000 रुपये

बिहार एसएससी सीजीएल - 500 रुपये

सीटीईटी - 600 रुपये

नीट यूजी ऑफलाइन - 35000 रुपये

जेईई मेन ऑफलाइन - 35000 रुपये

बिहार दारोगा अधिनायक - 300 रुपये

आर्मी जीडी - 100 रुपये

यूपी पीईटी - 500 रुपये

एसएससी टियर 1 व 2- 8000 रुपये

यूजीसी नेट पेपर -1 , 499 रुपये

यूपी पुलिस कांस्टेबल - 500 रुपये

यूपीएससी तीन वर्षीय फाउंडेशन - 25000 रुपये

यूपीटीईटी पेपर 1 - 400 रुपये

एनडीए - 3000 रुपये, ऑनलाइन- 2000 रुपये

सीडीएस ऑनलाइन - 2000 रुपये

एसएससी सीएचएसएल - 600 रुपये

73वीं बीपीएससी - 4500 रुपये

72वीं बीपीएससी प्रीलिम्स - 200 रुपये

बीपीएससी टीआरई 4.0 कक्षा 6-8- 800 रुपये

बीपीएससी टीआरई 4.0 कक्षा 1-5- 700 रुपये

एनडीए और सीडीएस लिखित परीक्षा के बाद होने वाले एसएसबी इंटरव्यू की कोचिंग - 10 हजार रुपये

कौन हैं खान सर

पिता और भाई की तरह NDA में जाना चाहते थे

देवरिया जिले के भाटपाररानी कस्बे के परमार मिशन स्कूल से पढ़ाई की।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से BSc. और MSc. की

पटना में पहले एक निजी कोचिंग में पढ़ाया।

बाद में खुद की कोचिंग खोल दी।

पिता- भारतीय सेना में अधिकारी थे।

बड़े भाई भी सेना में कमांडो हैं।

खान सर भी NDA में जाना चाहते थे।

एग्जाम पास भी किया, लेकिन मेडिकल परीक्षा पास नहीं कर पाए।

जन्म- 1993 , यूपी, गोरखपुर

ठुकराया था 107 करोड़ का जॉब ऑफर

कुछ माह पहले खास सार ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में जिंदगी बदलने वाले ऑफरों और उन निजी संघर्षों के बारे में बात की थी। खान सर ने बताया था कि जब उनके सामने एक बहुत ही फायदेमंद कॉर्पोरेट मौका आया, तो भी वे अपने शुरुआती संघर्षों की यादों को भुला नहीं पाए। उन्होंने 107 करोड़ का कोचिंग जॉब ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने बहुत ज्यादा निजी दौलत कमाने के बजाय, सस्ती और सुलभ शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का फैसला लिया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।