खादी ग्रामोद्योग में निकली भर्ती, 40 हजार तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन के जरिए ही से आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए आपको apps.kvic.gov.in/KVIC-RECRUITMENT/ की वेबसाइट पर जाना होगा।

अगर आप नौकरी करी तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि खादी और ग्रामोद्योग आयोग यानी केवीआईसी ने 50 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्तियां ने कॉन्ट्रक्ट के आधार पर यंग प्रोफेशनल सहित अलग-अलग पदों के लिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आयोग ने हाल ही में नोटिफेकशन जारी किया था। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार केवीआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि भर्ती के लिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया क्या है।
किन पदों पर होंगी भर्तियां
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की ओर से कुल 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 20 यंग प्रोफेशनल, 15 सलाहकार और 15 सीनियर कंसल्टेंट के पद शामिल हैं। यंग प्रोफेशनल के 20 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट के 5, एचआर और एडमिन के 4, खादी के 3, लीगल के 3, पब्लिसिटी के 2 और मार्केटिंग, डिजाइन एवं ड्रॉइंग और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 1-1 पद शामिल हैं।
सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट में 3, खादी कच्चा माल में 3, प्रशासन एवं मानव संसाधन में 2, खादी में 2, कानूनी में 2, संपदा एवं सेवाएं में 1, मार्केटिंग में 1 और स्फूर्ति में 1 पद शामिल हैं। इसके अलावा सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट में 3, खादी रॉ मटेरियल्स में 2, एडमिनिस्ट्रेशन और एचआर में 2, खादी में 2, लीगल में 1, एस्टेट और सर्विसेज में 2, मार्केटिंग में 1, स्फूर्ति में 1 और साइंस व टेक्नोलॉजी में 1 पद शामिल हैं।
कैसे करें अप्लाई?
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन के जरिए ही से आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए आपको apps.kvic.gov.in/KVIC-RECRUITMENT/ की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको यहां आपको रजिस्टर्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर मांगी हुई जानकारी को दर्ज करना होगा।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई
बता दें कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे केवीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।
क्या चाहिए योग्यता?
KVIC भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल का प्रासंगिक कार्य अनुभव भी होना जरूरी है।
आयु सीमा
यंग प्रोफेशनल पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सलाहकार पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 40 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 39 वर्ष से कम होनी चाहिए। सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
KVIC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25,000 से 40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी मिल सकते हैं।

