KBC 18: 12वीं पास पूजा दास ने KBC 18 में जीते 12.5 लाख रुपये, अमिताभ बच्चन के सामने बोली फर्राटेदार इंग्लिश

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KBC 18 Pooja Das Story: माता-पिता के साये के बिना पली-बढ़ी उत्तर प्रदेश की 12वीं पास गृहणी पूजा दास ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर 12.5 लाख रुपये की शानदार धनराशि जीती है।

KBC 18 Pooja Das
KBC 18 में 12वीं पास पूजा दास ने 12.5 लाख जीते

KBC 18 Pooja Das Success Story: कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों और मन में कुछ सीखने की तड़प हो, तो परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, सफलता का रास्ता निकल ही आता है। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली कहानी है उत्तर प्रदेश के वसीलपुर ग्रांट की रहने वाली पूजा दास की। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) के हॉटसीट पर बैठी पूजा ने न केवल अपने ज्ञान और सूझबूझ का लोहा मनवाया, बल्कि 12.5 लाख रुपये की बड़ी रकम जीतकर पूरे गांव और देश का नाम रोशन किया है।

बचपन में ही उठा माता-पिता का साया

पूजा का शुरुआती जीवन बेहद दुखों से भरा रहा। जब वे महज 15 साल की थीं, तब उनकी मां का देहांत हो गया और इसके ठीक दो साल बाद उनके पिता भी दुनिया छोड़ गए। कम उम्र में अनाथ होने के बाद गांववालों के दबाव में 21 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई। हालांकि, शादी के बाद उनके सास-ससुर ने उन्हें माता-पिता जैसा प्यार दिया और आगे बढ़ने के लिए हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।

इंग्लिश मीडियम से 12वीं पास और सोशल मीडिया स्टार

पूजा की पढ़ाई का सफर भी काफी अलग रहा। उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई दो बार की। पहली बार उन्होंने आर्ट्स विषय से पढ़ाई की थी, लेकिन सास-ससुर के प्रोत्साहन के बाद उन्होंने दोबारा साइंस विषय चुनकर 12वीं की परीक्षा पास की। इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई करने के कारण उनकी इंग्लिश पर अच्छी पकड़ है। आज वे सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर हैं और उनके 1 लाख से अधिक (105K) फॉलोअर्स हैं। अपने गांव में जहां अधिकतर महिलाएं घूंघट में रहती हैं, वहां पूजा ने डिजिटल दुनिया में कदम रखकर महिलाओं के सशक्तिकरण पर वीडियो बनाना शुरू किया।

25 लाख के सवाल पर समझदारी से छोड़ा गेम

केबीसी में अपनी शानदार खेल रणनीति के दम पर पूजा 25 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच गईं। जब 25 लाख का सवाल उनके सामने आया, तो उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। जोखिम लेने के बजाय उन्होंने समझदारी दिखाई और गेम क्विट करके 12.5 लाख रुपये सुरक्षित अपने नाम कर लिए।

टीचर बनने का है सपना

पूजा ने महानायक अमिताभ बच्चन को बताया कि वे केबीसी से जीती हुई धनराशि का इस्तेमाल अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए करेंगी। उनका सपना एक टीचर बनना है ताकि वे अपने गांव और समाज के अन्य बच्चों को शिक्षित कर सकें और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़12वीं पास पूजा ने KBC में जीते 12.5 लाख, इंग्लिश सुनकर BIG B भी हुए हैरान!