Hindi Newsकरियर न्यूज़Kavyam secured 150th rank in JEE Advanced 2025
JEE Advanced Result : काव्यम ने जेईई एडवांस्ड में हासिल किया 150 वां स्थान

JEE Advanced Result : काव्यम ने जेईई एडवांस्ड में हासिल किया 150 वां स्थान

संक्षेप:

आईआईटी कानपुर द्वारा जारी जेईई एडवांस्ड के परिणाम में सेक्टर -17 स्थित एमवीएन स्कूल के छात्र काव्यम रंजन शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर 150वां स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य अगल वेंकटेश ने काव्यम को बधाई दी है।

Jun 02, 2025 01:23 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईआईटी कानपुर द्वारा जारी जेईई एडवांस्ड के परिणाम में सेक्टर -17 स्थित एमवीएन स्कूल के छात्र काव्यम रंजन शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर 150वां स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य अगल वेंकटेश ने काव्यम को बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि काव्यम ने जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काव्यम ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 86 स्थित ओमेक्स हाईट सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनके पिता नवीन रंजन एनएचपीसी में फाइनेंस विभाग में महा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। काव्यम ने यह सफलता सेल्फ स्टडी के आधार पर प्राप्त की है ।इसके लिए उन्होंने कोई भी कोचिंग नहीं ली है। इसके अलावा काव्यम सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं है। खाली टाइम पर में वह टेबल टेनिस खेलते थे। अब वह आईआईटी दिल्ली या आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लेकर कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल संकाय से इंजीनियरिंग करेंगे। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं गुरु जनों को दिया है। इनका बड़ा भाई तत्सम रंजन दिल्ली आईआईटी से मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। इन्हें यह सफलता हासिल करने में अपने परिवार का बहुत मार्गदर्शन मिला है। बड़े भाई के आईआईटी में होने की वजह से इन्हें तैयारी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आई। काव्यम मूल रूप से बिहार के मुज़फ़्फ़र नगर के रहने वाले हैं। और 13 साल की उम्र से फरीदाबाद में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, अब जोसा काउंसलिंग कल से, देखें अहम तिथियां
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।