Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस कांस्टेबल के 3991 पदों पर निकली भर्ती

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 3991 पुलिस कांस्टेबल (सिविल) के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Karnataka Police Constable Recruitment

Karnataka Police Constable Recruitment 2026: अगर आप देश सेवा का जज्बा रखते हैं और खाकी वर्दी पहनकर पुलिस विभाग में अपना शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। कर्नाटक पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस बार कुल 3,991 खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य छात्र कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट ksp-recruitment.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता- इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (SSLC / PUC) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा- अगर आयु सीमा की बात करें, तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को कड़े इम्तिहान से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों पर आधारित होगी:

लिखित परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों को एक ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और तर्कशक्ति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को शारीरिक मापदंड और दौड़, लंबी कूद जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षाओं को पास करना होगा।

मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: आखिरी चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण और उनके डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

सैलरी- चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 37,500 रुपये से 76,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क-

सामान्य वर्ग- 750 रुपये

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और तृतीय लिंग - 500 रुपये

क्या है आवेदन करने की आसान प्रक्रिया?

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ksp.karnataka.gov.in पर जाना होगा।

2. होमपेज पर दिखाई दे रहे "Requirement 2026" या आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद "New Registration" पर क्लिक करके अपनी बुनियादी जानकारियां जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी शैक्षणिक योग्यता व अन्य आवश्यक डिटेल्स को सावधानी से भरें।

5. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके तय फॉर्मेट में अपलोड करें।

6. अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड) से करें।

7. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एक बार सभी जानकारियों को दोबारा जांच लें और भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।