Karnataka 2nd PUC Results 2026: कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट karresults.nic.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Apr 09, 2026 03:06 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Karnataka 2nd PUC Results 2026: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने आज सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस कॉमर्स का परिणाम एक साथ जारी कर दिया गया है।

Karnataka 2nd PUC Results 2026: कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट karresults.nic.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Karnataka 2nd PUC Results 2026: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने आज सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस कॉमर्स का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है। विद्यार्थी कर्नाटक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर अपना 2nd पीयूसी रिजल्ट चेक सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालने होंगे। कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा 2026 इस साल 28 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। कुल 7,10,363 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। इसमें से 6,46,801 छात्रों ने पहली बार पेपर दिए। वहीं 50540 स्टूडेंट्स ने दोबारा एग्जाम दिया है।

PUC Result 2026 Karnataka : ऑनलाइन रिजल्ट देखने के स्टेप्स

स्टेप 1 – KSEAB की ऑफिशियल वेबसाइट: karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 – उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है, 'KSEAB 2nd PUC Examination-1 Result 2026’।

स्टेप 3 – अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और स्ट्रीम या सब्जेक्ट चुनें।

स्टेप 4 – ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 – 2nd PUC के रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

स्टेप 6 – भविष्य में काम आने के लिए रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

PUC Result 2026 Karnataka : Digi Locker ऐप से रिजल्ट देखें

स्टेप 1: अपने डिवाइस पर DigiLocker ऐप खोलें।

स्टेप 2 – “Pull Partner Documents” ऑप्शन चुनें।

स्टेप 3 – ड्रॉपडाउन मेन्यू से KSEAB चुनें और “Karnataka 2nd PUC Marksheet 2026" चुनें।

स्टेप 4 – पास होने का साल और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

स्टेप 5 – अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए “Get Document” पर क्लिक करें।

स्टेप 6 – अपनी 2nd PUC मार्कशीट सेव करने के लिए "Save to Locker” ऑप्शन चुनें।

पिछले साल के आंकड़ें

परीक्षा में शामिल हुए लड़कों की संख्या: 292111

पास हुए लड़कों की संख्या: 199227

पास प्रतिशत: 68.20%

परीक्षा में शामिल हुई लड़कियों की संख्या: 345694

पास हुई लड़कियों की संख्या: 269212

पास प्रतिशत: 77.88%

एक या दो एग्जाम में फेल होने पर क्या हैं विकल्प

जो स्टूडेंट मुख्य एग्जाम में शामिल नहीं हो पाते या न्यूनतम पासिंग अंक नहीं ला पाते उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि केएसईएबी ऐसे स्टूडेंट के लिए एग्जाम 2 और 3 आयोजित करता है।

2nd पीयूसी Exam – 2: यह एक सप्लीमेंट्री एग्जाम है जो उन स्टूडेंट के लिए आयोजित किया जाता है जो बीमारी, इमरजेंसी की वजह से एग्जाम 1 (मुख्य एग्जाम) में शामिल नहीं हो पाए थे। यह स्टूडेंट को पूरा साल बर्बाद किए बिना एग्जाम देने का मौका देता है।

2nd PUC Exam – 3: इसे अक्सर कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट एग्जाम माना जाता है, जो उन स्टूडेंट के लिए बनाया गया है जो एग्जाम 1 या 2 में एक या अधिक सब्जेक्ट में फेल हो गए थे या पास होने लायक नंबरों से कम नंबर लाए थे। यह उनके लिए अपने बैकलॉग क्लियर करने और पूरा साल बर्बाद किए बिना अगली क्लास में जाने का आखिरी मौका है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board 10th Result 2026 Live, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।