Karnataka 2nd PUC Result 2025 OUT : कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट karresults.nic.in पर जारी, Direct Link
- Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live Updates : कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने पीयूसी - 2 रिजल्ट karresults.nic.in और kseab.karnatka.gov.in पर जारी कर दिया है।

Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live Updates : कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने प्री यूनिवर्सिटी एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। केएसईएबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnatka.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। इस वर्ष कुल 73.45 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। कर्नाटक बोर्ड 12वीं परीक्षा ( पीयूसी 2 ) 1 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक हुई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। कक्षा 12 की परीक्षा कन्नड़ और अरबी के पेपरों से शुरू हुई और हिंदी के साथ समाप्त हुई। कर्नाटक पीयूसी-2 आंसर की 21 मार्च, 2025 को जारी की गई थी। केएसईएबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर 35 विषयों के लिए मॉडल उत्तर जारी किए गए थे।
Direct Link
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट
वर्ष 2024 में केएसईएबी पीयूसी-2 रिजल्ट 10 अप्रैल को घोषित किया गया था। कुल 6,98,378 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 6,81,079 छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा में 5,52,690 छात्र पास हुए थे। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा था।
Karnataka 2nd PUC Result 2025: कर्नाटक 12th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं/PUC 2 एग्जाम रिजल्ट का लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Karnataka 2nd PUC Result 2025: इन वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे
karresults.nic.in
kseab.karnatka.gov.in
- कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परिणाम 2025 का इतंजार 7 लाख से अधिक छात्रों को
विज्ञान: 2.9 लाख छात्र
वाणिज्य: 2.2 लाख
मानविकी (कला): 1.9 लाख