JSSC निकालेगा BEO समेत 277 पदों पर भर्ती, मिला अधियाचना, JPSC भी जारी करेगा 847 वैकेंसी का विज्ञापन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी के तहत ली गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित विवादों के बीच राज्य सरकार ने नई नियुक्तियों की भी तैयारी शुरू की है।

JSSC
JSSC

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी के तहत ली गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित विवादों के बीच राज्य सरकार ने नई नियुक्तियों की भी तैयारी शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्य में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अवर विद्यालय निरीक्षक के कुल 277 पदों के लिए जेएसएससी को अधियाचना भेजी है। इसमें नियमित और बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह अधियाचना बीते पांच अगस्त को भेजी गई है। अब पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेएसएससी नियुक्ति विज्ञापन जारी करेगा।

बता दें राज्य में अवर शिक्षा सेवा के कुल 663 पद स्वीकृत हैं। एकीकृत बिहार के समय में ही अवर शिक्षा सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति हुई थी। अलग झारखंड राज्य बनने के बाद कई कर्मी राज्य कोटे में आए थे। इन पदों पर कार्यरत कर्मी अब धीरे-धीरे कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उपरोक्त दोनों पदों पर कई पद खाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य बनने के बाद इन पदों पर कभी नियुक्ति नहीं हुई। अब राज्य सरकार नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आगे बढ़ी है।

इसके अलावा अभी जेपीएससी से भी 847 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित होना है।

JSSC JILCCE 2026: झारखंड में 326 सरकारी नौकरियां, 12वीं पास चार सितंबर तक करें आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JILCCE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 326 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 है।

इस भर्ती के तहत कुल 326 पद भरे जाएंगे।

पद रिक्तियां

हेल्थ सुपरवाइजर 137

मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर 62

फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट 41

इंसेक्ट कलेक्टर 32

जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर 27

वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट 27

योग्यता

हेल्थ सुपरवाइजर / मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर: 10+2 (विज्ञान)

जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर: इंटरमीडिएट (गणित के साथ)

वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट, इंसेक्ट कलेक्टर और फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट: 10+2 (बायोलॉजी के साथ)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जेएसएससी निकालेगा BEO समेत 277 पदों पर भर्ती, मिला अधियाचना