JSSC Vacancy : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग निकालेगा 384 पदों पर सीधी भर्ती, योग्यता नियम तय
झारखंड सरकार ने लेखा संवर्ग के 671 अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तय कर दी है। लेखा सहायक के कुल 384 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। ये ग्रुप सी के पद होंगे। योग्यता, आयु सीमा, अर्हता आदि भी तय की गई है।

झारखंड सरकार ने लेखा संवर्ग के 671 अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तय कर दी है। लेखा सहायक के कुल 384 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यह समूह ग के पद होंगे। इसी तरह वरीय लेखा सहायक (समूह ग) व लेखा अधीक्षक (समूह ख) के पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। इस दोनों के लिए क्रमश: 217 और 70 पद स्वीकृत किए गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य सरकार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा (भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त) नियमावली-2024 को अधिसूचित कर दिया है।
राज्य सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नियमावली का उद्देश्य वित्त विभाग के अधीन लेखा सेवाओं में पारदर्शिता और स्पष्टता लाना है। नई नियमावली के आने से वित्त विभाग में वर्षों से लंबित नियुक्तियों और पदोन्नति का रास्ता साफ होगा।
प्रक्रिया और योग्यता
लेखा सहायक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की अनुशंसा के आधार पर ही नियुक्ति प्राधिकार द्वारा उम्मीदवारों का चयन होगा। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अर्हता आदि भी तय की गई है। प्रोन्नति से पदों को भरने के लिए एक विभागीय प्रोन्नति समिति का गठन किया जाएगा। समिति की अध्यक्षता वित्त विभाग के वरीय अपर सचिव या संयुक्त सचिव करेंगे।
झारखंड जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया का क्या होगा
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में 1733 पदों पर होने वाली कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मुमताज अंसारी व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को यह अंतरिम आदेश जारी किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद राज्य सरकार और जेएसएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रार्थियों ने कक्षपाल भर्ती विज्ञापन को चुनौती दी है। उनका कहना है कि विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2025 से की गई है, जो नियमों के विपरीत है।
प्रार्थियों का तर्क है कि अगस्त 2025 के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार नई नियमावली के तहत होने वाली पहली नियुक्ति में आयु की गणना एक अगस्त 2019 से की जानी चाहिए थी। लेकिन सितंबर 2025 में जारी इस विज्ञापन में सरकार के वादे के बावजूद अभ्यर्थियों को आयु सीमा में रियायत नहीं दी गई। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि नौ जनवरी से आठ फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार अपने ही नियमों के विपरीत भर्ती प्रक्रिया चला रही है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


