Hindi Newsकरियर न्यूज़JSSC Vacancy: Jharkhand IRB Constable and Wireless Sub Inspector recruitment rules changed race becomes easier
JSSC : झारखंड आईआरबी कांस्टेबल और वायरलेस सब इंस्पेक्टर की भर्ती के नियम बदले, दौड़ हुई आसान

JSSC : झारखंड आईआरबी कांस्टेबल और वायरलेस सब इंस्पेक्टर की भर्ती के नियम बदले, दौड़ हुई आसान

संक्षेप: झारखंड में वायरलेस एसआई और इंडिया रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल की भर्ती के लिए दौड़ में छूट दे दी गई है। अब इन पदों के लिए पुरुषों को 1600 मीटर छह मिनट में और महिलाओं को 1600 मीटर 10 मिनट में तय करनी होगी।

Thu, 13 Nov 2025 07:13 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में वायरलेस दारोगा और इंडिया रिजर्व बटालियन में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए दौड़ में छूट दे दी गई है। अब इन पदों के लिए पुरुषों को 1600 मीटर छह मिनट में और महिलाओं को 1600 मीटर 10 मिनट में तय करनी होगी। पहले 60 मिनट में पुरुषों को 10 किलोमीटर और महिलाओं को छह किलोमीटर दौड़ लगाने का प्रावधान किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। मंत्रिपरिषद् की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि झारखंड राज्य पुलिस रेडियो में अवर निरीक्षक, वितंतु (वायरलेस सब इंस्पेक्टर) संवर्ग नियुक्ति नियमावली, 2016 और इंडिया रिजर्व बटालियन में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए जारी नियम में संशोधन की स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार ने पूर्व में उत्पाद सिपाही पद के लिए दौड़ में भी इसी तरह का बदलाव किया था। वंदना दादेल ने बताया कि इसके अलावा तीन नए आपराधिक कानून के लिए ई-साक्ष्य व ई-समन को भी स्वीकृति दी गई है। इसमें जांच पदाधिकारी किसी आपराधिक घटना स्थल पर जाएंगे तो वहां की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। सबको मोबाइल अप्लीकेशन व यूनिक आईडी दिया जाएगा। इसमें जांच से संबंधित जानकारी, फोटो-वीडियो अपलोड करना होगा।

ये भी पढ़ें:झारखंड जेल वार्डर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया स्थगित, नई तिथि पर क्या बोला आयोग

विस का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होगा, जो 11 दिसंबर तक चलेगा। इसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण से लेकर कई विधेयकों को भी सभा के पटल पर रखा जाएगा। घाटशिला उपचुनाव में विजयी होने वाले उम्मीदवार भी पहली भी सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।

कैबिनेट के अन्य फैसले

● डॉ मैथिलीशरण की बर्खास्तगी हाईकोर्ट के आदेश के बाद निरस्त

● विश्व बैंक संपोषित पॉलिटेकनिक शिक्षा सुदृढ़ीकरण परियोजना में बहाल 24 संविदा शिक्षकेतर कर्मियों की सेवा होगी नियमित

● जिलों के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में स्थापित होगा स्टैम लैब

● नेतरहाट विद्यालय समिति के माध्यम से नियुक्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को पुरानी पेंशन

योजना का लाभ देने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि झारखंड का बनना गर्व का विषय है और राज्य स्थापना के 25वें साल में पहुंचना खुशी का विषय है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। ये खुशी का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब झारखंड नए बदलाव के साथ आगे बढ़े और विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। विशेषकर युवाओं से आग्रह है कि वह अपनी सृजनशीलता, ज्ञान, ऊर्जा के साथ राज्य के समग्र विकास में योगदान दें। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से राज्य के विकास की गहरी और लंबी लकीर खींचेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए सोना झारखंड का निर्माण करेंगे। राज्य के 25 वर्ष के मौके पर भी कई आयोजन होंगे,हर जगह कार्यक्रम हो रहा है सभी कोई को मिलकर झारखंड के सजाने संवारने का काम करना होगा।

कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य फैसले

1. राष्ट्रीय आवास बैंक से यूआईडीएफ फंड में योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए ऋण आहरण में राज्य सरकार की ओर से पेश किये जाने वाले संशोधित अपरिवर्तनीय प्राधिकार पत्र प्रारूप की स्वीकृति

2. सेतु बंधन परियोजना के लिए 37.27 करोड़ रुपए का प्रावधान झारखंड आकस्मिकता निधि से कराने की स्वीकृति दी गई

3. देवघर के होटल वैद्यनाथ बिहार का पीपीपी मोड में होगा निर्माण, रखरखाव और संचालन, 113 करोड़ मंजूर

4. गारंटी मोचन निधि के संचालन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मिले अधिसूचना के प्रारूप पर सहमति

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।