JSSC : झारखंड में निकली 7299 सहायक आचार्यों की भर्ती, CTET व अन्य राज्यों के TET भी योग्य, JTET पर ये है नियम

लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत वैकेंसी जारी कर दी है। इसमें नियमित और बैकलॉग के कुल 7,299 पद हैं।

Jharkhand Para Teacher Vacancy 2026
सहायक आचार्यों की नियुक्ति

Jharkhand Para Teacher Vacancy 2026 : झारखंड में 7299 सहायक आचार्यों की नियुक्ति होगी। पारा शिक्षक कोटि के 6101 पदों पर नियमित भर्ती और 1198 पदों पर बैकलॉग भर्ती होगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने बुधवार को इसका विज्ञापन ( JTAACCE Jharkhand Sahayak Acharya 2026 ) जारी कर दिया है। इसके लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। एक सितंबर तक परीक्षा शुल्क भुगतान व फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकेगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट के लिए लिंक तीन सितंबर तक और आवेदन में संशोधन के लिए पांच से सात सितंबर तक खुला रहेगा।

जेएसएससी के जारी विज्ञापन में पहली से पांचवीं तक के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के नियमित व बैकलॉग मिलाकर 2756 की बहाली होगी। वहीं, छठी से आठवीं के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा, समाजिक विज्ञान व गणित-विज्ञान) विषय के 4543 सहायक आचार्यों की नियुक्ति होगी। इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के नियमित भर्ती में 1909 और बैकलॉग में 847 पदों पर बहाली होगी। वहीं, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के भाषा विषय में नियमित में 1868 और बैकलॉग के 19 पदों पर नियुक्ति होगी। स्नातक प्रशिक्षित के सामाजिक विज्ञान विषय में नियमित के 660 व बैकलॉग के 248 और विज्ञान-गणित में नियमित भर्ती में 1664 और बैकलॉग भर्ती में 84 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

श्रेणी पदों की संख्या

इंटर प्रशिक्षित (नियमित) 1,909

इंटर प्रशिक्षित (बैकलॉग) 847

स्नातक प्रशिक्षित (नियमित) 4,192

स्नातक प्रशिक्षित (बैकलॉग) 351

कुल पद 7,299

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही भर्ती

आपको बता दें कि यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को विशेष परीक्षाएं आयोजित कर पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों पर नियुक्ति के निर्देश दिया है। सहायक आचार्य के 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं, जिनमें अधिकांश खाली हैं।

सीटेट व दूसरे राज्य के टेट पास भी होंगे शामिल

झारखंड के में सहायक आचार्य की नियुक्ति में नियमित और बैकलॉग दोनों प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एनसीटीई की ओर से तय अन्य योग्यता के साथ संबंधित कक्षाओं के लिए जेटेट पास होना अनिवार्य होगा। वहीं, सीटेट या झारखंड के पड़ोसी राज्यों की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास पारा शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ऐसे में नियुक्ति के बाद तीन वर्ष के अंदर या पहले उपलब्ध अवसर में जेटेट पास करना अनिवार्य होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़झारखंड में 7299 सहायक आचार्यों की भर्ती, CTET व अन्य राज्यों के TET भी योग्य