Hindi Newsकरियर न्यूज़jssc special teacher recruitment 2025 last date 3451 posts apply now
13 जनवरी को खत्म हो रहा मौका, JSSC में 3451 स्पेशल टीचर भर्ती; तुरंत भरें फॉर्म

13 जनवरी को खत्म हो रहा मौका, JSSC में 3451 स्पेशल टीचर भर्ती; तुरंत भरें फॉर्म

संक्षेप:

JSSC Special Teacher Recruitment 2025 में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 है। पात्रता, आयु सीमा, वेतन और आवेदन प्रक्रिया यहां पढ़ें।

Jan 12, 2026 10:48 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर बेहद अहम है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से निकाली गई विशेष सहायक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आयोग के मुताबिक, 13 जनवरी 2026 को आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास अब सिर्फ कुछ ही समय बचा है।

यह भर्ती झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत की जा रही है। इसके जरिए राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में विशेष शिक्षा से जुड़े कुल 3451 पदों को भरा जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन

JSSC ने साफ किया है कि इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी इस भर्ती में सामान्य वर्ग के तहत ही आवेदन कर पाएंगे।

इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक: 2399 पद

इस श्रेणी में सबसे ज्यादा 2399 पद रखे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने किसी भी श्रेणी की दिव्यांगता में विशेष शिक्षा में डीएड किया हो।

इसके अलावा, उम्मीदवार का भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में पंजीकरण होना और झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य शर्तों में शामिल है। चयन होने पर उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक: 1052 पद

JSSC की इस भर्ती के तहत स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक के भी 1052 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है।

साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड, RCI पंजीकरण और JTET पास होना अनिवार्य किया गया है। इस श्रेणी में चयन होने पर उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, जबकि झारखंड राज्य के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आखिरी दिन की चेतावनी

चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें। अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों की वजह से आवेदन अटक सकता है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आज ही JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

अगर आप झारखंड में विशेष सहायक शिक्षक बनकर बच्चों के भविष्य को संवारना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;