JSSC Inter Level Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए 326 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

JSSC JILCCE Inter Level Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 (JISCCE) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Jharkhand Inter Level Vacancy 2026
सरकारी नौकरी 2026

Jharkhand Inter Level Vacancy 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट लेवल (कंप्यूटर नॉलेज एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग अर्हता धारक पद के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JISCCE) 2026 के लिए 326 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास कर ली है और झारखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर काम करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर नॉलेज

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

तकनीकी योग्यता: पदों के अनुसार अभ्यर्थियों को कंप्यूटर नॉलेज होना आवश्यक है। क्लर्क पदों के लिए हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए हिंदी स्टेनोग्राफी की नॉलेज अनिवार्य रूप से मांगी गई है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 35 वर्ष तय की गई है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-I/BC-II) के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 38 वर्ष और अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को 40 वर्ष तक की अधिकतम आयु छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: 100 रुपये

झारखंड के एससी और एसटी अभ्यर्थी: 50 रुपये

भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से स्वीकार किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

अभ्यर्थियों का चयन ओएमआर (OMR) आधारित मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग और स्टेनोग्राफी के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'Application Forms (Apply)' लिंक पर क्लिक करें।

3. 'JISCCE-2026' के सामने दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक का चयन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।

5. अपनी शैक्षणिक योग्यताएं दर्ज करें, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।