JSSC Constable Exam: झारखंड कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में ढील, दौड़ के कठिन नियम किए आसान

Sep 14, 2024 08:14 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • JSSC Constable Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में संशोधन किया है। इस बदलाव के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट के नियम आसान बनाए गए हैं।

JSSC Constable Exam: झारखंड कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में ढील, दौड़ के कठिन नियम किए आसान

JSSC Constable Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में संशोधन किया है। इस बदलाव के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट के नियम आसान बनाए गए हैं। अब महिलाओं को 40 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी जबकि पहले 30 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करने का नियम था।

उत्पाद विभाग में कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत और तबीयत बिगड़ने के मामले आने के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि पुरुषों के लिए फिजिकल टेस्ट के नियम पहले जैसे ही हैं। उन्हें 60 मिनट में 10 किमी दौड़ पूरी करनी है।

जेएसएससी ने संशोधन को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें यह भी कहा गया है कि छाती की माप सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी।

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 583 पदों के लिए 5,13,832 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। जनरल के लिए 237 वैकेंसी हैं। एससी के लिए 148, एसटी के लिए 57, ईबीसी के लिए 50, बीसी के लिए 32 व ईडब्ल्यूएस के लिए 59 वैकेंसी हैं।

फिजिकल टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। चयनितों को 19900-63200 , लेवल-2 का वेतमान मिलेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board 10th Result 2026 Live, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।