JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 615 वैकेंसी, क्या है योग्यता, आवेदन कब से
JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड में तकनीकी व विशिष्ट योग्यता वाले 615 पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। इनमें 4-4 बैकलॉग पद हैं। जेएसएससी ने गुरुवार को झारखंड तकनीकी-विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया।

JSSC CGL Vacancy 2026: झारखंड में तकनीकी व विशिष्ट योग्यता वाले 615 पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। इनमें 4-4 बैकलॉग पद हैं। जेएसएससी ने गुरुवार को झारखंड तकनीकी-विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया। भर्ती के लिए 1 जून से 30 जून तक jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पांच से 10 जुलाई तक सुधार हो सकेगा।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
सहायक कीट विज्ञानवेत्ता के दो, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के चार, वेक्टर जनित रोग निरीक्षक के 42, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक और कनीय सांख्यिकी सहायक के 228, गव्य तकनीकी पदा. के 72, मत्स्य पर्यवेक्षक के 78, अंकेक्षक के 145, कनीय वैज्ञानिक सहायक के छह, प्रयोगशाला सहायक भौतिकी के एक व इसी पद में रसायन के 34 पदों पर बहाली होगी।
किस पद की क्या योग्यता है
सहायक कीट विज्ञानवेत्ता (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान (कीट विज्ञान) में स्नातकोत्तर।
सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक।
निरीक्षक (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक।
प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक / कनीय सांख्यिकी सहायक / अन्वेषक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी के साथ स्नातक डिग्री।
गव्य तकनीकी पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डेयरी टेक्नोलॉजी या डेयरी (गव्य) विज्ञान में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता।
मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में स्नातक या जन्तु विज्ञान (प्रतिष्ठा/Honours)।
अंकेक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य अथवा सांख्यिकी में स्नातक डिग्री।
कनीय वैज्ञानिक सहायक (राज्य औषधि जाँच प्रयोगशाला): भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान, भेषजी (Pharmacy), भेषजिक रसायन या आयुर्विज्ञान में स्नातक/स्नातकोत्तर की उपाधि या समतुल्य अर्हता। या फिर इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिस्ट्स (इंडिया) का एसोसिएटशिप का डिप्लोमा (जिसमें औषधियों का विश्लेषण एक विषय हो) और स्नातकोत्तर के पश्चात् किसी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में औषधियों के परीक्षण का कम से कम छह माह का अनुभव।
प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान/विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान विषय में प्रतिष्ठा (Honours) के साथ स्नातक डिग्री।
प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान/विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान विषय में प्रतिष्ठा (Honours) के साथ स्नातक डिग्री।
आयु सीमा
उम्र की गणना 01-08-2025 के आधार पर की जाएगी। पदों के लिए निर्धारित उम्र सीमा का विवरण इस प्रकार है:
न्यूनतम उम्र सीमा: 21 वर्ष।
अधिकतम उम्र सीमा:
अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 35 वर्ष।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) (पुरुष): 37 वर्ष।
महिला (अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 एवं पिछड़ा वर्ग-2): 38 वर्ष।
अनुसूचित जनजाति (ST) / अनुसूचित जाति (SC) (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा (कुल 120 प्रश्न, समय 2 घंटे):
सामान्य अध्ययन - 30 प्रश्न
झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान - 60 प्रश्न
सामान्य गणित - 10 प्रश्न
सामान्य विज्ञान - 10 प्रश्न
मानसिक क्षमता जांच - 10 प्रश्न
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


