Hindi Newsकरियर न्यूज़JSSC CGL Result OUT: Jharkhand CGL result declared on jssc jharkhand gov in cut off cutoff marks download pdf
JSSC CGL Result OUT : झारखंड सीजीएल रिजल्ट जारी, 2025 पदों के लिए 1942 सफल, Direct Link

JSSC CGL Result OUT : झारखंड सीजीएल रिजल्ट जारी, 2025 पदों के लिए 1942 सफल, Direct Link

संक्षेप:

JSSC CGL Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परीक्षा में परीक्षा में 3,04,769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Dec 09, 2025 05:36 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
share Share
Follow Us on

JSSC CGL Result OUT : झारखंड हाईकोर्ट द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) परीक्षा परिणाम पर लगी रोक हटाने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को परिणाम जारी कर दिया। आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 343, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 182, प्लानिंग असिस्टेंट के 05, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 252 और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 185 पदों पर नियुक्ति के लिए जून 2023 में आवेदन आमंत्रित किया था। कुल 2025 पदों के लिए 1932 सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है, जो भविष्य में एसआईटी की अंतिम जांच के फलाफल से प्रभावित होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेष पदों के विरुद्ध परिणाम प्रकाशन शीघ्र

आयोग ने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है, जो भविष्य में एसआईटी की अंतिम जांच के फलाफल से प्रभावित होगा। एसआईटी की अंतिम जांच में अन्य सफल अभ्यर्थियों की अनुचित कार्यों में संलिप्तता पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अनिवार्य प्रमाण पत्रों/अभिलेखों की अनुपलब्धता/अस्पष्टता के आलोक में कतिपय अभ्यर्थियों का परीक्षाफल लंबित रखा गया है। संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डक्युमेंट के आधार पर आयोग परीक्षाफल में संशोधन कर सकता है, जिससे आवंटित कोटि, पद में परिवर्तन संभव है। अधियाचित शेष पदों के विरुद्ध परीक्षाफल शीघ्र प्रकाशित की जाएगी। कोटिवार अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का प्राप्तांक एवं अंकपत्र सभी पदों के सापेक्ष अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन के उपरांत आयोग की वेबसाईट पर प्रकाशित की जाएगी।

How to Check JSSC CGL Result : कैसे चेक कर सकेंगे झारखंड सीजीएल रिजल्ट

- jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

- JGGLCCE Result या JSSC CGL Result लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ फाइनल खुलेगी। इसमें अपना रोल नंबर तलाशें।

Direct Link

उच्च न्यायालय ने दिया था परिणाम जारी करने का निर्देश

बता दें कि सीजीएल परीक्षा वर्ष 2024 में 21 और 22 सितंबर को हुई थी। कुल 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस परीक्षा में 3,04,769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रार्थी प्रकाश कुमार व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में सीजीएल परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया गया था। प्रार्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा में पेपर लीक हुआ है। पेपर का सील खुला हुआ था। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रश्नों का दोहराव करने जैसी गड़बड़ी हुई है।

परीक्षा में पेपर लीक होने का कोई भी साक्ष्य नहीं

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया था कि परीक्षा में पेपर लीक होने का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। इसकी जांच में अब तक किसी तरह के पेपर लीक की बात सामने नहीं आई है। अलग-अलग तीन सालों के कुछ प्रश्नों की पुनरावृत्ति हुई है, जिसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता है।

चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने बीते बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए जेएसएससी को रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति की अनुशंसा करने का आदेश दिया था। साथ ही इस मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल-2023) की परीक्षा का मामला सीबीआई को देने के लिए फिट नहीं है। अदालत ने सुनवाई के क्रम में यह भी निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच के लिए जो एसआईटी बनाई गई है, वह छह माह में जांच पूरी करे। इसके बाद यह याचिका निष्पादित कर दी थी।

किस पद पर कितनी नियुक्ति

पद का नाम अधियाचित पद चयनित

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 863 847

कनीय सचिवालय सहायक 343 293

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी 182 170

प्लानिंग असिस्टेंट 05 04

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 195 191

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 252 249

अंचल निरीक्षक/कानूनगा 185 178

कुल 2025 1932

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।