Hindi Newsकरियर न्यूज़JSSC CGL Result: Jharkhand CGL result to be released on jssc jharkhand gov in how to check cut off cutoff merit
JSSC CGL Result : jssc.jharkhand.gov.in पर जारी होने वाला है झारखंड सीजीएल रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

JSSC CGL Result : jssc.jharkhand.gov.in पर जारी होने वाला है झारखंड सीजीएल रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

JSSC CGL Result : हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कभी भी सीजीएल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी अपना परिणाम jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Dec 04, 2025 05:51 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

JSSC CGL Result : हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कभी भी सीजीएल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी अपना परिणाम jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। सीजीएल भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 में 21 और 22 सितंबर को हुई थी। इस परीक्षा में 3,04,769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विभिन्न विभागों में 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गई थी। बाद में मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। जांच के दौरान जिन 10 अभ्यर्थियों को आरोपी बनाया गया है, उनका रिजल्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसससी) जारी नहीं करेगा। इसके अलावा जांच के दौरान यदि कोई अन्य अभ्यर्थी भी आरोपी बनाया जाता है तो उसका रिजल्ट भी प्रभावित होगा। कर्मचारी चयन आयोग नए आरोपी अभ्यर्थियों की अनुशंसा को रद्द कर सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

How to Check JSSC CGL Result : कैसे चेक कर सकेंगे झारखंड सीजीएल रिजल्ट

- jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

- JGGLCCE Result या JSSC CGL Result लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ फाइनल खुलेगी। इसमें अपना रोल नंबर तलाशें।

चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए जेएसएससी को रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति की अनुशंसा करने का आदेश दिया। साथ ही इस मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल-2023) की परीक्षा का मामला सीबीआई को देने के लिए फिट नहीं है।

अदालत ने सुनवाई के क्रम में यह भी निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच के लिए जो एसआईटी बनाई गई है, वह छह माह में जांच पूरी करे। इसके बाद यह याचिका निष्पादित कर दी। इससे पूर्व की सुनवाई में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अब तक क्या

- 21-22 सितंबर 2024 को आयोजित हुई थी परीक्षा

- परीक्षा में 3,04,769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे

- विभिन्न विभागों में 2025 पदों पर होनी है नियुक्ति

- 22 जनवरी 2025 को रिजल्ट जारी करने पर हाईकोर्ट ने लगा दी थी रोक

- 06 माह बाद कोर्ट ने रिजल्ट को लेकर रोक हटाई

- 10 माह में एसआईटी जांच पूरी करने का निर्देश

याचिका में पेपर लीक का आरोप

इसके बाद सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रार्थी प्रकाश कुमार व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में सीजीएल परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआइ जांच कराने का आग्रह किया गया था। प्रार्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा में पेपर लीक हुआ है। पेपर का सील खुला हुआ था। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रश्नों का दोहराव करने जैसी गड़बड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें:झारखंड कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 148054 सफल, कब होगी लिखित परीक्षा

किसी तरह के पेपर लीक की बात सामने नहीं आई

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया था कि परीक्षा में पेपर लीक होने का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। इसकी जांच भी कराई गई तो अब तक किसी तरह के पेपर लीक की बात सामने नहीं आई है। अलग-अलग तीन सालों के कुछ प्रश्नों की पुनरावृत्ति हुई है, जिसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता है। कुछ गैस किए गए प्रश्नों को पेपर लीक बताया जा रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।