Hindi Newsकरियर न्यूज़JSSC CGL: 38 more candidates selected in Jharkhand CGL posts of 16 candidates changed
JSSC CGL : झारखंड सीजीएल में 38 अभ्यर्थी और चयनित, 16 के पद बदल गए

JSSC CGL : झारखंड सीजीएल में 38 अभ्यर्थी और चयनित, 16 के पद बदल गए

संक्षेप:

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (सीजीएल) का अतिरिक्त परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इसमें 38 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं।

Jan 08, 2026 02:10 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (सीजीएल) का अतिरिक्त परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इसमें 38 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। वहीं, पूर्व के परीक्षा परिणाम में 16 अभ्यर्थियों के पद बदल गये हैं। अब 38 नये सफल अभ्यर्थी समेत 16 अभ्यर्थी जिनके पद बदले गये हैं उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीजीएल सफल 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीजीएल के अतिरिक्त परिणाम में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के तीन, कनीय सचिवालय सहायक के 21, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के दो, प्लानिंग असिस्टेंट के दो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के तीन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के चार और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

झारखंड सीमित सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में केवल झारखंड सरकार के ग्रुप ख के कर्मचारियों को ही शामिल होने का अवसर दिए जाने के प्रावधान के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने झारखंड सीमित प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली-2015 के प्रावधान को सही बताया। कोर्ट ने कहा कि इसी तरह का एक याचिका पहले भी दायर की गयी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इस कारण यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।

प्रार्थी अमित कुमार ने याचिका दायर कर झारखंड सीमित प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली, 2015 को चुनौती दी थी। प्रार्थी का कहना था कि नियमावली में ग्रुप ख के कर्मचारियों को ही परीक्षा में शामिल होने का अवसर देना भेदभावपूर्ण है। कोर्ट ने अपने फैसले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में चंदन कुमार मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।