JPSC Result : झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत टॉपर, देखें लिस्ट
JPSC Final Result OUT : झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत 342 पदों पर भर्ती होनी थी जिसके लिए 342 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। आपको बता दें कि जेपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल हुए 864 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

JPSC Final Result : झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी https://www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। jpsc.gov.in पर सफल अभ्यर्थियों के नाम व उनके रोल नंबर की लिस्ट अपलोड कर दी गई है। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत 342 पदों पर भर्ती होनी थी जिसके लिए 342 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। आपको बता दें कि जेपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल हुए 864 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। मेन्स एग्जाम व इंटरव्यू के प्राप्तांक के आधार पर अंतिम रूप से चयनितों की सूची जारी की गई है।
आशीष अक्षत टॉपर
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 परिणाम में देखा जा सकता है कि आशीष अक्षत पहले, अभय कजरू दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे, गौतम गौरव चौथे और श्वेता पांचवे स्थान पर हैं। छठे स्थान पर राहुल कुमार विश्वकर्मा, सातवें पर रोबिन कुमार, 8वें पर संदीप प्रकाश, 9वें पर स्वाति केशरी और 10वें पर राजीव रंजन हैं।
सफल अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग (अनारक्षित कोटि) के 63 पदों पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने अपनी जगह बनाई है। अनारक्षित वर्ग के लिए विभिन्न सेवाओं में 155 सीटें निर्धारित थीं। इनमें 92 अभ्यर्थी ही अंतिम रूप से पास हुए हैं। अपनी कैटेगरी में अधिक अंक लाने वाले आरक्षित वर्ग के 63 अभ्यर्थियों का परिणाम अनारक्षित वर्ग कैटेगरी में आया है। इसमें अनुसूचित जनजाति के छह, अनुसूचित जाति के एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 21, पिछड़ा वर्ग (दो) के 24 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 11 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है।
राज्य को मिले 207 डिप्टी कलक्टर और 35 डीएसपी
इस परिणाम के साथ ही राज्य को 207 उप समाहर्ता (डिप्टी कलक्टर) और 35 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मिले हैं। बता दें कि 11वीं सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम यूपीएससी की तर्ज पर जारी हुआ है। सभी 342 सीटों का एक मेरिट लिस्ट रखा गया है। सभी को रैंकिंग दी गई है। मेधाक्रम के आधार पर सेवा और कोटिवार परिणाम जारी किया गया है। इससे पहले हर सेवा का अलग-अलग परिणाम जारी किया जाता था। सभी सेवा में निर्धारित सीटों का अलग-अलग रिजल्ट आता था।
56 राज्य कर पदाधिकारी और 44 अन्य अफसर बने
जेपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट में 56 राज्य कर पदाधिकारी के अलावा 44 अन्य अफसर बने हैं। इसमें कारा अधीक्षक पद पर दो, झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) पद पर 10, जिला समादेष्टा पर एक, सहायक निबंधक पर आठ, श्रम अधीक्षक पद पर 14, प्रोबेशन पदाधिकारी पद पर छह और उत्पाद निरीक्षक पद पर तीन चयनित हुए।
स्वेता ने पांचवीं रैंक लाकर टॉप-10 में बनाई जगह
राज्यभर में टॉप-10 में दो महिलाओं ने जगह बनाई है। इनमें स्वेता को पांचवां स्थान मिला है। इसके अलावा स्वाति केशरी को नौंवा स्थान मिला है। पांचवें स्थान पर रही स्वेता वर्तमान में बिहार में राजस्व अधिकारी हैं। इनके पिता झारखंड पुलिस से रिटायर हो चुके हैं। स्वेता की पढ़ाई-लिखाई पलामू से हुई है। स्वेता का चयन अनारक्षित श्रेणी में उप समाहर्ता (डिप्टी कलक्टर) के पद पर हुआ है। जबकि स्वाति केशरी का चयन भी बीसी-2 कैटेगरी में डिप्टी कलक्टर के पद पर ही हुआ है।
सेकेंड टॉपर अभय कुजूर खूंटी के मूल निवासी हैं
खूंटी के अभय कुजूर ने जेपीएससी की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उन्हें प्रशासनिक सेवा मिली है। उन्होंने सफलता के साथ अपने शहीद पिता अविनाश कुमार और मां सुशीला देवी के सपने को साकार किया।
झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के लिए आवदेन फरवरी 2024 में लिए थे। डिप्टी कलेक्टर के 207 और डीएसपी के 35 पद समेत कुल 342 वैकेंसी थी। भर्ती में उम्मीदवारों को उम्र में 7 साल की छूट दी गई थी। रिक्त पदों में 155 पद अनारक्षित थे। वहीं 88 पद एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग , 24 पिछड़ा वर्ग व 29 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित थे।
सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 22 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। इसमें 7011 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए थे। मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून 2024 तक रांची के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 21 मई को आया था।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) - 35
राज्य कर पदाधिकारी - 56
कारा अधीक्षक - 2
झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) - 10
जिला समादेष्टा - 1
सहायक निबंधक - 8
श्रम अधीक्षक - 14
प्रोबेशन पदाधिकारी- 6
उत्पाद निरीक्षक - 3
आपको बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों को बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ा। मुख्य परीक्षा से लेकर इंटरव्यू और फिर फाइनल रिजल्ट तक प्रक्रिया में लगातार देरी और अस्पष्टता को लेकर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे। अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन में पारदर्शिता, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया, उत्तर कुंजी की शुद्धता और परिणामों की समयसीमा को लेकर काफी आक्रोश व्यक्त किया था।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


