Hindi Newsकरियर न्यूज़JPSC Recruitment 2025 for project manager posts know eligibility, fees, sarkari naukri
JPSC Recruitment 2025: जेपीएससी ने निकाली प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर भर्ती, 20 जून से करें अप्लाई

JPSC Recruitment 2025: जेपीएससी ने निकाली प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर भर्ती, 20 जून से करें अप्लाई

संक्षेप:

JPSC Recruitment 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू होगी।

Jun 17, 2025 10:34 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JPSC project Manager Recruitment 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 30 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय / विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजिनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।

अथवा

अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी, विज्ञान, वाणिज्य, कॉस्ट एकाउन्टेसी, रेशम (सेरिकल्चर), पर्यावरण एवं फूड टेक्नोलॉजी अथवा प्रबंधन में किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय / विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:बिहार डीएसओ,असिस्टेंट डायरेक्टर पद भर्ती के लिए आवेदन शुरू,यहां करें फौरन अप्लाई
ये भी पढ़ें:ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

आयु सीमा-

उम्मीद की न्यूनतम आयु 22 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार बनाकर की जाएगी।

अधिकतम आयु सीमा-

1. अनारक्षित- 35 वर्ष

2. पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 37 वर्ष

3. महिला (अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग)- 38 वर्ष

4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 40 वर्ष

5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 35 वर्ष

JPSC project Manager Recruitment 2025 Notification Link

परीक्षा शुल्क-

परीक्षा शुल्क Credit Card /Debit Card/Net Banking/Wallet/Bharat QR/UPI के माध्यम से Payment Gateway द्वारा लिया जाएगा।

अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों का वर्ग (EWS), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-II) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपये है। झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा शुल्क 150 रुपये है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।