JPSC JET date : झारखंड पात्रता परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब आएंगे जेट एडमिट कार्ड, 2 फोटो लाना अनिवार्य
JPSC JET date : जेपीएससी की झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 26 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। आयोग ने बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा 6 जिलों रांची, धनबाद, बोकारो , जमशेदपुर, हजारीबाग व देवघर में होगी।

JPSC JET date : जेपीएससी की झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 26 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। आयोग ने बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा 6 जिलों रांची, धनबाद, बोकारो , जमशेदपुर, हजारीबाग व देवघर में होगी। प्रश्नपत्र के पहले भाग में शिक्षण और शोध क्षमता संबंधी दो-दो अंक के 50 प्रश्न, दूसरे भाग में संबंधित विषय से दो-दो अंक के 100 प्रश्न होंगे। प्रवेश पत्र 22 अप्रैल से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक, दो स्वहस्ताक्षरित रंगीन फोटो, पहचान पत्र केंद्र पर लाने होंगे।
झारखंड पात्रता परीक्षा क्यों है जरूरी
झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापकों) की नियुक्ति और पीएचडी में नामांकन की उम्मीदवारी के लिए झारखंड पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी ही सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति और पीएचडी में नामांकन के लिए योग्य होंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन इन विषयों के लिए किया जाएगा
मानव विज्ञान, अरबी, बंगाली, चीनी, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, अर्थशास्त्र-ग्रामीण अर्थशास्त्र, शिक्षा, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान, फ्रेंच, भूगोल, जर्मन, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, जापानी, श्रम व समाज कल्याण (सामाजिक कार्य), विधि, मैथिली, प्रबंधन (व्यावसायिक प्रशासन प्रबंधन, विपणन प्रबंधन, सहित प्रबंधन-औद्योगिक संबंध व कार्मिक प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, सहकारी प्रबंधन), जनसंचार व पत्रकारिता, संग्रहालय विज्ञान व संरक्षण, संगीत, उड़िया, प्रदर्शन कला-नृत्य-नाटक-रंगमंच, फ़ारसी, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, संताली, समाजशास्त्र, स्पेनिश, जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा (हो, कुरमाली, खारिया, कुरुख, मुंडारी, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया), उर्दू, योग, रासायन विज्ञान, भू-विज्ञान (पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर व ग्रह विज्ञान), जीवन विज्ञान (वनस्पति विज्ञान व प्राणि विज्ञान), गणितीय विज्ञान (गणित व सांख्यिकी) और भौतिक विज्ञान (भौतिकी)।
एग्जाम पैटर्न
जेट में ओएमआर शीट पर दो पेपर में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले पेपर में शिक्षण व शोध क्षमता पर 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न दो-दो अंकों का होगा। वहीं, दूसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। इसमें 100 प्रश्न दो-दो अंकों के पूछे जाएंगे। इस आधार पर पहला पेपर 100 अंक का और दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दोनों पेपर की परीक्षाएं बिना किसी ब्रेक के लगातार होंगी और इसके लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे का समय उपलब्ध कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


