JPSC JET-2024 परीक्षा को लेकर बवाल, दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द; क्या थी वजह

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

JPSC JET-2024 परीक्षा बोकारो और रांची के दो केंद्रों पर पेपर की कमी और पढ़ने में दिक्कत के कारण रद्द कर दिया गया। JPSC ने नई तारीख का भरोसा दिया है।

JPSC JET-2024 परीक्षा को लेकर बवाल, दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द; क्या थी वजह

झारखंड में JET-2024 परीक्षा के दौरान उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब दो अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षाएं अचानक रद्द करनी पड़ीं। झारखंड लोकसेवा आयोग के अनुसार यह फैसला पेपर की कमी और प्रश्न पत्र की खराब प्रिंटिंग के कारण लिया गया। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को निराशा झेलनी पड़ी, क्योंकि वे लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

किन केंद्रों पर हुई गड़बड़ी?

यह गड़बड़ी बोकारो जिले के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल और रांची के ASTVS डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस में सामने आई। इन दोनों केंद्रों पर शिक्षा (Code-009) और ओड़िया (Code-023) विषय की परीक्षाएं प्रभावित हुईं। आयोग ने साफ कहा कि इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख अलग से जारी होगी।

अभ्यर्थियों का गुस्सा और हंगामा

बोकारो के केंद्र पर स्थिति उस समय बिगड़ गई जब कई अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र ही नहीं मिला। इससे नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया और परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे। पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, अभ्यर्थियों की मांग जायज थी क्योंकि पर्याप्त संख्या में प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं थे।

आयोग का आधिकारिक बयान

आयोग ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा रद्द करने का निर्णय पूरी पारदर्शिता के साथ लिया गया है। प्रश्न पत्रों की संख्या कम होने और कुछ पेपर पढ़ने योग्य न होने के कारण परीक्षा जारी रखना संभव नहीं था। आयोग ने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही नई तारीख घोषित की जाएगी ताकि छात्रों को दोबारा मौका मिल सके।

JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल

इस बीच, झारखंड लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित कर दी है। यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होंगे, प्रत्येक 200 अंकों का होगा और हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।