Hindi Newsकरियर न्यूज़JPSC Calendar 2026: Jharkhand JPSC Recruitment Exam dates out cce pt jet cdpo civil services Assistant Professor
JPSC Calendar 2026: JET व CCE PT समेत जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 822 पदों पर भर्ती के लिए होंगे 20 एग्जाम

JPSC Calendar 2026: JET व CCE PT समेत जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 822 पदों पर भर्ती के लिए होंगे 20 एग्जाम

संक्षेप:

JPSC Exam Calendar 2026: जेपीएससी का कैलेंडर जारी हो गया है। संयुक्त सिविल सेवा-2025 की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक की तिथि जारी की गई है। 822 पदों पर भर्ती के लिए 20 परीक्षाएं होंगी।

Jan 07, 2026 06:05 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 20 प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की है, जिससे 822 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बैकलॉग नियुक्ति प्रतियोगिता के तहत सांख्यिकी, मैथिली और श्रम व समाज कल्याण विषय के लिए 18 जनवरी को प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। वहीं, 19 जनवरी को इंटरव्यू होगा। वहीं, सहायक प्राध्यापक नियमित नियुक्ति के तहत जंतु विज्ञान के 14 और अंग्रेजी के 34 पदों के प्रमाणपत्रों की जांच 19 से 21 जनवरी तक होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक की तिथि जारी कर दी है। फिलहाल इसके आवेदन नहीं लिये गये हैं। इसी महीने से इसके आवेदन लिये जाएंगे और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी, झारखंड में कक्षपाल के 1733 पदों पर भर्ती के आवेदन की तिथि जारी

भर्ती, पद और परीक्षा तिथियां

- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 64 पद के लिए इंटरव्यू सात जनवरी से नौ जनवरी तक चलेगा

- छठी सीमित उपसमाहर्ता के 28 पद के लिए लिखित परीक्षा 10 से 11 जनवरी

- असिस्टेंट प्रोफेसर (बैकलॉग) सांख्यिकी, मैथिली व लेबर सोशल वेलफेयर के छह पदों के लिए 19 जनवरी को इंटरव्यू होगा

- असिस्टेंट प्रोफेसर (नियमित) जूलॉजी व अंग्रेजी के 48 पदों के लिए 19 से 21 जनवरी तक प्रमाणपत्रों की जांच

- वन क्षेत्र पदाधिकारी के 30 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी

- खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के 56 पदों के लिए इंटरव्यू 29 से 31 जनवरी

- यूनिवर्सिटी प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट के सात पदों के लिए साक्षात्कार 12 फरवरी को

- एसोसिएट प्रोफेसर कम सीनियर साइंटिस्ट के पांच पदों के लिए साक्षात्कार 13 फरवरी

- आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी के 207 पदों के लिए लिखित परीक्षा पांच से सात मार्च तक

- होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी के 137 पदों के लिए लिखित परीक्षा पांच से सात मार्च

- यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी के 78 पदों के लिए लिखित परीक्षा पांच से सात मार्च

- झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा 29 मार्च को

- सहायक वन संरक्षक के 78 पद के लिए मुख्य परीक्षा चार से सात अप्रैल तक आयोजित होगी

- प्रोजेक्ट मैनेजर व समकक्ष के 30 पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 से 19 अप्रैल को ली जाएगी

- कारखाना निरीक्षक के 14 पदों के लिए लिखित परीक्षा 25-26 अप्रैल

- ब्वायलर इंसपेक्टर के पांच पदों के लिए लिखित परीक्षा 29-30 मई को

- सहायक निदेशक-सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैकलॉग) के आठ पदों पर लिखित परीक्षा सात जून को आयोजित होगी

- सहायक निदेशक-सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (नियमित) के सात पदों पर लिखित परीक्षा 14 जून

महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथि

विवि में सहायक प्राध्यापक बैकलॉग नियुक्ति प्रतियोगिता के लिए 18 जनवरी को प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा

1. संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 प्रारंभिक परीक्षा : 08 मार्च आयोजित होगी

2. संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025 प्रारंभिक परीक्षा :15 मार्च को ली जाएगी

3. संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023 प्रारंभिक परीक्षा : 22 मार्च को होगी

4. संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 मुख्य परीक्षा : 02 से 04 मई तक होगी

5. संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025 मुख्य परीक्षा : 09-11 मई

6. संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023 मुख्य परीक्षा : 16-18 मई

7. संयुक्त सिविल सेवा नियमित परीक्षा-2025 साक्षात्कार : 16-19 जून

8. संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025 साक्षात्कार : 22-23 जून

9. संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023 साक्षात्कार : 24 जून को आयोजित होगी

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।