
सरकारी वकील बनने का शानदार मौका, JPSC ने निकाली 160 असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों पर भर्ती
संक्षेप: कानून की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का बड़ा मौका है। JPSC ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर के 160 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया।
सरकारी वकालत का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर के 160 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कानून की डिग्री यानी LLB है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक jpsc.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
160 पदों पर भर्ती
JPSC द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 160 पद भरे जाएंगे, जिनका वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपये तक निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 150 रुपये का शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें आवदेन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Assistant Public Prosecutor Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर, लॉगिन करके ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा।





