JoSAA Seat Matrix : BTech की 4470 सीटें बढ़ीं, IIT, NIT और IIIT में दाखिले के ज्यादा चांस, अब IISc के 4 बीटेक कोर्स भी

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

JoSAA 2026 ने IIT, NIT, IIIT और GFTI समेत 138 संस्थानों की 67,323 बीटेक सीटों का सीट मैट्रिक्स जारी किया है, जो पिछले वर्ष से 4,470 अधिक हैं। जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू हो चुकी है।

JoSAA Seat Matrix : BTech की 4470 सीटें बढ़ीं, IIT, NIT और IIIT में दाखिले के ज्यादा चांस, अब IISc के 4 बीटेक कोर्स भी

JoSAA Seat Matrix 2026 : जोसा यानी ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ( JoSAA) ने सत्र 2026-2027 दाखिले के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जोसा आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी सीट मैट्रिक्स के मुताबिक इस वर्ष आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स (GFTIs) समेत 138 संस्थानों में बीटेक की 67323 सीटों दाखिला होगा। पिछले साल की तुलना में इस बाहर सीटों की कुल संख्या में 4,470 की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड स्कोर के ज़रिए आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई में दाखिले चाह रहे उम्मीदवारों के पास अधिक मौके रहेंगे। इसके अलावा इस साल देश का प्रतिष्ठित साइंस इंस्टीट्यूट आईआईएससी बैंगलोर भी चार बीटेक कोर्स के साथ JoSAA काउंसलिंग में शामिल हो गया है। आईआईएससी भी अपने चार बीटेक कोर्स के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर के जरिए दाखिले ले रहा है।

वहीं जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस भरने की प्रक्रिया josaa.nic.in पर शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन और चॉइस भरने की आखिरी तारीख 11 जून है। इस साल आईआईटी में कुल 18,951 सीटें हैं। एनआईटी में 25162 सीटें, आईआईआईटी में 11518 और जीएफटीआई में 11,692 सीटों पर दाखिले होंगे। इस तरह जोसा काउंसलिंग 2026 के जरिए उपलब्ध सीटों की कुल संख्या 67323 है।

पिछले साल आईआईटी में 18160 सीटें थीं। एनआईटी में 24525, IIIT में 9,940 सीटें थीं। जीएफटीआई में 10,228 सीटें थीं। कुल मिलाकर 128 संस्थानों में 62,853 सीटों पर दाखिले होने थे। सीटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ट्रिपल आईटी में दर्ज की गई है, जिन्होंने पिछले साल की तुलना में 1,578 सीटें और जोड़ी हैं। जीएफटीआई में भी 1,464 सीटें बढ़ी हैं। आईआईटी में 791 और एनआईटी में 637 सीटों की बढ़ोतरी हुई है।

कहां कितनी सीटें

IIT : पिछले वर्ष की 18,160 सीटों की तुलना में इस वर्ष सीटें बढ़कर 18,951 हो गई हैं, जिसमें 791 सीटों की वृद्धि हुई है।

NIT: पिछले वर्ष 24,525 सीटें थीं, जो इस वर्ष बढ़कर 25,162 हो गई हैं, यानी कुल 637 नई सीटें जुड़ी हैं।

IIIT: पिछले वर्ष की 9,940 सीटों के मुकाबले इस वर्ष सीटें 11,518 हो गई हैं, जिसमें 1,578 सीटों का भारी इजाफा हुआ है।

GFTI : पिछले वर्ष 10,228 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 11,692 हो गई हैं, यानी कुल 1,464 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

इन सभी को मिलाकर पिछले साल की कुल 62,853 सीटों के मुकाबले इस साल कुल 67,323 सीटें उपलब्ध हैं।

इस काउंसलिंग प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन 2026 या जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा पास की है और रैंक हासिल की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का जेईई एडवांस्ड 2026 में क्वालीफाई होना अनिवार्य है। वहीं दूसरी ओर, एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में दाखिला जेईई मेन 2026 की रैंक के आधार पर दिया जाएगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंदीदा चॉइस लॉक कर दें।

काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी

जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी। इस बीच पहले मॉक सीट एलोकेशन 8 जून और द्वितीय मॉक सीट एलोकेशन 10 जून को जारी किए जाएंगे। जोसा काउंसिलिंग के पहले चरण का सीट एलोकेशन 13 जून 2026 को होगा।

जोसा काउंसलिंग के 5 राउंड की अहम तिथियां

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग:

2 जून, 2026 (5 बजे से): JoSAA रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू; जोसा सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान और दस्तावेजों का प्री-अपलोड शुरू।

8 जून, 2026 : उम्मीदवारों द्वारा भरी गई चॉइस के आधार पर मॉक सीट आवंटन-1 ।

10 जून, 2026 : मॉक सीट आवंटन-2 ; उम्मीदवार अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं।

11 जून, 2026 : रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग समाप्त (चॉइस अपने आप लॉक हो जाएंगी); सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान और दस्तावेज प्री-अपलोड समाप्त।

12 जून, 2026: JoSAA द्वारा डेटा का मिलान और सत्यापन।

राउंड 1:

13 जून, 2026 (10:00): पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगी

13 जून से 26 जून, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड)।

26 जून, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 1)।

29 जून, 2026 (13:00 तक): भुगतान के प्रयास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान।

राउंड 2:

30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।

30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।

3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।

4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।ॉ

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।