JOSAA : JEE 179 रैंक टॉपर ने BTech CSE ठुकरा IIT में सिविल इंजीनियरिंग चुना, कटऑफ ने चौंकाया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जेईई एडवांस्ड के कुछ टॉप रैंकर्स के बीच सिविल इंजीनियरिंग को लेकर डिमांड बढ़ी है। कंप्यूटर साइंस छोड़ वे सिविल को चुन रहे हैं। वजह एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर बूम को बताया जा रहा है।

btech admission 2026

आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई संस्थानों में बीटेक दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग जारी है। इंजीनियरिंग एडमिशन के बीच इस बार आईआईटी संस्थानों मे सिविल इंजीनियरिंग की बढ़ती डिमांड ने चौंका दिया है। आईआईटी में बीटेक सीएसई के जबरदस्त क्रेज वाला ट्रेंड अब बदल रहा है। एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर बूम जैसी कई वजहों के चलते छात्र अब नए संस्थानों में कंप्यूटर साइंस के बजाय पुरानी आईआईटी में सिविल इंजीनियरिंग जैसी पारंपरिक ब्रांच को प्रेफरेंस दे रहे हैं। बीते कई सालों से सिविल इंजीनियरिंग को कोई नहीं पूछ रहा था। जेईई एडवांस्ड में हाई रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों ने नए केंद्रों में तकनीकी विषयों को छोड़कर आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे में सिविल इंजीनियरिंग को चुना है। इस बदलाव का मुख्य कारण एआई का आना, पुरानी संस्थानों का मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क (एलुमनाई नेटवर्क), इंफ्रास्ट्रक्चर बूम, स्मार्ट सिटी योजनाओंऔर वैश्विक कंपनियों में मिलने वाले बेहतर प्लेसमेंट के अवसर हैं।

इसके अतिरिक्त छात्र अब केवल विषय के पीछे भागने के बजाय संस्थान की ब्रांड वैल्यू और वहां के ओवरऑल माहौल को अधिक महत्व दे रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के कारण अब कई छात्र कोर इंजीनियरिंग क्षेत्रों को भविष्य के लिए अधिक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। छात्रों का मानना है कि सिविल इंजीनियरिंग का करियर उन्हें एआई प्रूफ रख सकता है।

जोसा क्लोजिंग रैंक ने चौंकाया, बदलता ट्रेंड

- जोसा काउंसलिंग के राउंड-1 में जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 179 हासिल करने वाले एक छात्र ने नई आईआईटी में कंप्यूटर साइंस को छोड़कर आईआईटी दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग को चुना है। पिछले साल यहां सिविल की ओपनिंग रैंक 3,030 थी।

- इसी तरह रैंक 385 वाले एक अन्य छात्र ने आईआईटी बॉम्बे में सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया जबकि उसे भी अन्य आईआईटी में आसानी से कंप्यूटर साइंस मिल रही थी। पिछले साल यह 2,666 थी।

- इन छात्रों को आसानी से मध्य स्तर या नए आईआईटी जैसे जोधपुर, हैदराबाद, इंदौर, गांधीनगर या रोपड़ में कंप्यूटर साइंस मिल सकती थी।

- आईआईटी पटना की सिविल इंजीनियरिंग ओपनिंग रैंक 2978 बढ़ी।

- आईआईटी रुड़की की ओपनिंग रैंक 2454 बढ़ी।

- आईआईटी भुवनेश्वर की ओपनिंग रैंक 3204 बढ़ी।

IIT में ब्रांच वाइज क्लोजिंग-ओपनिंग

सिविल इंजीनियरिंग: बॉम्बे (ओपनिंग- 385, क्लोजिंग- 4376), दिल्ली (ओपनिंग- 179, क्लोजिंग- 4798)

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: बॉम्बे (ओपनिंग- 380, क्लोजिंग- 1852), दिल्ली (ओपनिंग- 861, क्लोजिंग- 2131)

कंप्यूटर साइंस: जोधपुर (ओपनिंग- 2536, क्लोजिंग- 3392), धनबाद (ओपनिंग- 1655, क्लोजिंग- 3994), तिरुपति (ओपनिंग- 2879, क्लोजिंग- 5342), रोपड़ (ओपनिंग- 1768, क्लोजिंग- 2907)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़179 रैंक के टॉपर ने BTech CSE ठुकरा IIT में सिविल इंजीनियरिंग चुना