JOSAA : जोसा 2nd राउंड में IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27000 के पार, देखें BTech ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
जोसा सेकंड राउंड आवंटन में आईआईटी धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार पार कर गई। 5 व ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स में 27,148 रैंकर को यह सीट आवंटित की गई। यह पहला मौका है जब संस्थान की क्लोजिंग रैंक 27 हजार पार कर गई हो।

आईआईटी आईएसएम धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में बीटेक समेत अन्य कोर्स में नामांकन के लिए सेकंड राउंड सीट आवंटन मंगलवार को जारी किया गया। जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) की ओर से जारी सेकंड राउंड आवंटन में आईआईटी धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार पार कर गई। केमिकल साइंस फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स में 27,148 रैंकर को यह सीट आवंटित की गई। पहले राउंड में आईआईटी धनबाद की क्लोजिंग रैंक 25,728 गई थी। ऐसे में संस्थान की क्लोजिंग रैंक पीछे चली गई। यह पहला मौका है, जब संस्थान की क्लोजिंग रैंक 27 हजार पार कर गई हो।
वहीं दूसरी ओर संस्थान की ओपनिंग रैंक 1655 दूसरे राउंड में भी कायम है। बताते चलें कि वर्ष 2026 में आईआईटी धनबाद में 1210 सीटों पर नामांकन लिया जा रहा है। पहले राउंड में खाली सीटों को भरने के लिए सेकंड राउंड सीट आवंटन जारी किया गया। उसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो पांच राउंड तक आवंटन सूची जारी की जाएगी।
सेकंड राउंड सीट आवंटन ओपनिंग क्लोजिंग
मााइनिंग इंजीनियरिंग एंड एमबीए 9661 26023
केमिकल साइंस फाइव इयर इंटीग्रेटेड 16461 27148
केमिकल इंजीनियरिंग 8386 19990
सिविल इंजीनियरिंग 10,121 22,494
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 1655 8086
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 4911 14515
इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन 2900 12508
इंजीनियरिंग फिजिक्स 8489 16561
इनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग 12905 25786
जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग 15387 24893
जियो फिजिकल इंजीनियरिंग 12968 23789
मैथमेटिक्स एंड कंप्युटिंग 3764 9716
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 7311 19277
मिनरल एंड मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग 11880 24253
माइनिंग इंजीनियरिंग 10,678 25475
माइनिंग एंड मशीनरी इंजीनियरिंग 11729 25774
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 9530 22944
फिजिकल साइंस फाइव इयर इंटीग्रेटेड 12591 24139
सेकंड राउंड सीट आवंटन में कई ब्रांच की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक में फेरबदल हुआ है। कंप्यूटर साइंस की क्लोजिंग रैंक भी पीछे गई है। कई ब्रांच की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। छह जुलाई को थर्ड राउंड सीट आवंटन जारी किया जाएगा।
अब आगे क्या
जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 5 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग (सीट एक्सेप्टेंस फीस पेमेंट, सीट कन्फर्मेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड और वेरिफिकेशन) पूरी करनी होगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना, सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और 'फ्रीज, स्लाइड या फ्लोट' (Freeze, Slide, Float) में से कोई एक विकल्प चुनना अनिवार्य है। यदि इसमें कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने की अंतिम तिथि 5 जुलाई शाम 5:00 बजे तक है। जोसा काउंसलिंग इस बार भी पांच राउंड और एक स्पेशल राउंड में हो रही है।
राउंड 2:
30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।
30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।
3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।
4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।
राउंड 3:
6 जुलाई, 2026 (17:00): थर्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 3)।
6 जुलाई से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड )।
7 जुलाई (10:00) से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (राउंड 3)।
8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 3)।
9 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान; निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


