JOSAA : IIT धनबाद में 25728 रैंक तक वाले को मिली सीट, किस BTech ब्रांच की क्या रही कटऑफ रैंक, टॉपरों ने मुंह फेरा
आईआईटी आईएसएम धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में बीटेक समेत अन्य कोर्स में नामांकन के लिए फर्स्ट राउंड सीट आवंटन जारी कर दिया गया। फर्स्ट राउंड में जेईई एडवांस के 25,728 रैंक तक को आईआईटी धनबाद में सीट आवंटित की गई है।

आईआईटी आईएसएम धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में बीटेक समेत अन्य कोर्स में नामांकन के लिए फर्स्ट राउंड सीट आवंटन शनिवार को जारी कर दिया गया। फर्स्ट राउंड में जेईई एडवांस के 25,728 रैंक तक को आईआईटी धनबाद में सीट आवंटित की गई है। वहीं ओपनिंग रैंक (संस्थान का बेस्ट रैंकर) 1655 रैंक है। उक्त रैंक के छात्र को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में सीट मिली है। वहीं क्लोजिंग रैंक 25,728 रैंक के विद्यार्थी को केमिकल साइंस फाइव ईयर इंटीग्रेटेड में सीट आवंटित हुई। जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) ने वर्ष 2026 के लिए आईआईटी धनबाद में 1210 सीटों के लिए सूची जारी की है। अब 26 जून तक संबंधित छात्र-छात्राओं को सीटें एक्सेप्ट कर फीस जमा करने समेत अन्य प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसके बाद सीटें बचने पर सेकंड राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी। कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग रैंक में सुधार हुआ है। वर्ष 2025 की तुलना में कई ब्रांच की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक में सुधार हुआ है तो कई ब्रांच में ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक आगे चली गई है।
ऑफर में टॉपरो ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
ओपनिंग रैंक यानी कि जेईई एडवांस में 1655 रैंक से कम रैंकर ने आईआईटी धनबाद में नामांकन के लिए आवेदन नहीं किया है। वर्ष 2025 में ओपनिंग रैंक में 2143 रैंक थी। इस तरह से ओपनिंग रैंक में 488 रैंक की सुधार हुई है। आईआईटी धनबाद ने एक हजार रैंक तक में शामिल टॉप टेन छात्रों के नामांकन होने पर ट्यूशन फीस माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन एक हजार रैंक तक के टॉपर छात्रों ने आईआईटी धनबाद में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वर्ष 2022 में ओपनिंग रैंक 1389, 2023 में 1853, 2024 में 2167, 2025 में 2142 व वर्ष 2026 में 1655 है। जानकारों का कहना है कि खाली सीटों को पांच राउंड तक भरा जाना है। इस कारण पूरी संभावना है कि ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक में परिवर्तन हो।
फर्स्ट राउंड सीट एलॉटमेंट ओपनिंग क्लोजिंग
मााइनिंग इंजीनियरिंग एंड एमबीए 9661 25,251
(डुएल डिग्री आईआईएम मुंबई)
केमिकल साइंस फाइव इयर इंटीग्रेटेड 16130 25728
केमिकल इंजीनियरिंग 8386 19386
सिविल इंजीनियरिंग 10,121 22,494
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 1655 8000
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 4911 14515
इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन 2900 11635
इंजीनियरिंग फिजिक्स 8489 16544
इनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग 12890 25341
जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग 15387 24893
जियो फिजिकल इंजीनियरिंग 12968 23789
मैथमेटिक्स एंड कंप्युटिंग 3764 9716
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 7127 19277
मिनरल एंड मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग 11880 23991
माइनिंग इंजीनियरिंग 10,678 25346
माइनिंग एंड मशीनरी इंजीनियरिंग 11720 25,640
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 9530 22795
फिजिकल साइंस फाइव इयर इंटीग्रेटेड 12591 24139
नए कोर्स की शुरुआत
इसी सत्र से बीटेक में दो नए कोर्स जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग व जियो फिजिकल इंजीनियरिंग की शुरुआत हुई है। दोनों कोर्स में छात्रों ने दिलचस्पी दिखाई है। नामांकित छात्रों की फिजिकल रिपोर्टिंग 24 जुलाई को होगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


