JOSAA : IIT व NIT में BTech दाखिले के लिए दूसरे राउंड का रिजल्ट आज, आगे क्या, कितनी गिरेगी कटऑफ रैंक
JoSAA counselling Round 2 seat allotment 2026: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित जोसा काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 30 जून को शाम 5 बजे जारी होगा।

JoSAA counselling Round 2 seat allotment 2026: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित जोसा काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 30 जून को शाम 5 बजे जारी होगा। राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे कि उन्हें किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हुई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 5 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग (सीट एक्सेप्टेंस फीस पेमेंट, सीट कन्फर्मेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड और वेरिफिकेशन) पूरी करनी होगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना, सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और 'फ्रीज, स्लाइड या फ्लोट' (Freeze, Slide, Float) में से कोई एक विकल्प चुनना अनिवार्य है। यदि इसमें कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने की अंतिम तिथि 5 जुलाई शाम 5:00 बजे तक है। जोसा काउंसलिंग इस बार भी पांच राउंड और एक स्पेशल राउंड में हो रही है।
कैसे चेक करें जोसा काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट
- JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं और सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- अब JoSAA लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- लॉगिन सफल होने के बाद, उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देख सकते हैं।
- अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स को चेक करें और भविष्य के लिए पेज को सेव कर लें।
कितनी गिरेगी कटऑफ
राउंड 1 में जेईई एडवांस्ड 2026 के टॉप रैंकर्स को आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई ( BTech CSE ) की सीट मिली। आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई सीट की क्लोजिंग रैंक 65 रही। आईआईटी में दिल्ली बीटेक सीएसई 123 और आईआईटी मद्रास में बीटेक सीएसई एडमिशन 149 वीं रैंक पर बंद हुआ। देखना होगा कि राउंड 2 में कटऑफ रैंक कितना नीचे गिरती है।
समझें फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का मतलब
विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी प्रथम राउंड में आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगे काउंसिलिंग में भाग नहीं लेना चाहते हैं तो फ्रीज विकल्प चुन सकता है। वे विद्यार्थी जो आगे की काउंसलिंग में भी भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनना होगा। फ्लॉट विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज पर च्वाइस फिलिंग के दौरान कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई किसी भी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का एवं स्लाइड विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई उसी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का मौका मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।
बीटेक की कितनी सीटें
इस वर्ष देशभर के तकनीकी संस्थानों में कुल 4,470 नई सीटें जोड़ी गई हैं। सीट मैट्रिक्स के अनुसार 23 आईआईटी में कुल 18,951 सीटों पर प्रवेश होगा। 32 एनआईटी में 25,162 सीटें उपलब्ध हैं। 26 आईआईआईटी में 11,518 व जीएफटीआई में 11,692 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। चारों श्रेणियों के संस्थानों में कुल 67,323 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
JoSAA काउंसलिंग 2026 में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है। हालांकि जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है, उन्हें अपनी मिली हुई सीट पक्की करने के लिए सीट स्वीकार करने की फीस देनी होगी। फीस की डिटेल्स नीचे देखें:
एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी: 15,000
बाकी सभी कैंडिडेट्स: 30,000
काउंसलिंग के आखिरी राउंड के बाद, जिन कैंडिडेट्स को NIT+ सिस्टम में सीटें मिली हैं, उन्हें आंशिक फीस भी देनी होगी। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:
SC, ST, PwD श्रेणियां: 20,000 रु
अन्य सभी उम्मीदवार: 45,000 रु
जोसा काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद, एडमिशन की कंफर्मेशन के लिए यह शुल्क देना अनिवार्य है। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
राउंड 2:
30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।
30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।
3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।
4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।
राउंड 3:
6 जुलाई, 2026 (17:00): थर्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 3)।
6 जुलाई से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड )।
7 जुलाई (10:00) से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (राउंड 3)।
8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 3)।
9 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान; निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।
राउंड 4:
10 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (राउंड 4)।
10 जुलाई से 13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
11 जुलाई (10:00) से 14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (केवल IITs/IISc के लिए विड्रॉल/एग्जिट का यह अंतिम राउंड है)।
13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (Round 4)।
14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान (Round 4)।
15 जुलाई, 2026 (17:00 तक): निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।
राउंड 5 (IITs/IISc के लिए अंतिम राउंड):
16 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (Round 5) - IITs/IISc के लिए सीट आवंटन का अंतिम राउंड।
16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 5)।
21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): यदि कोई हो तो फीस समस्याओं का समाधान / प्रश्नों के उत्तर देने का अंतिम दिन। इस दिन IITs/IISc के लिए सीट आवंटन समाप्त हो जाएगा।
केवल NIT+ सिस्टम के लिए :
16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने (राउंड 6) की शुरुआत।
17 जुलाई से 21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): विड्रॉल क्वेरी रिस्पॉन्स।
22 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 (17:00 तक): आंशिक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


