JOSAA : IIT व NIT में BTech दाखिले के लिए चौथे राउंड का रिजल्ट आज, कटऑफ रैंक कितनी गिरने के आसार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

JoSAA counselling Round 4 seat allotment 2026: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित जोसा काउंसलिंग 2026 के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 10 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होगा।

जोसा काउंसलिंग

राउंड 4 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे कि उन्हें किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हुई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह काउंसलिंग का सेकेंड लास्ट राउंड है, ऐसे में बेहद महत्वपूर्ण है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 4 में सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 10 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग (सीट एक्सेप्टेंस फीस पेमेंट, सीट कन्फर्मेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड और वेरिफिकेशन) पूरी करनी होगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना, सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और 'फ्रीज, स्लाइड या फ्लोट' (Freeze, Slide, Float) में से कोई एक विकल्प चुनना अनिवार्य है।

कैसे चेक करें जोसा काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट

- JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं और सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।

- अब JoSAA लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

- लॉगिन सफल होने के बाद, उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देख सकते हैं।

- अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स को चेक करें और भविष्य के लिए पेज को सेव कर लें।

कटऑफ कितनी गिरने के आसार

एक्सपर्ट के मुताबिक जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के चौथे राउंड (Round-4) में कटऑफ (क्लोजिंग रैंक) में कोई बहुत बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। ज्यादातर संस्थानों में तीसरे राउंड की क्लोजिंग रैंक ही चौथे राउंड में भी रहने की संभावना है। कटऑफ में सबसे ज्यादा बदलाव पांचवें राउंड में आने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि टॉप 9 IITs (बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, रुड़की, गुवाहाटी, मद्रास, बीएचयू और हैदराबाद) में टॉप और कोर ब्रांचेस में जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी किसी भी कैटेगरी में बदलाव देखने के आसार कम हैं।

लोअर ब्रांचेस: ओपन कैटेगरी में बदलाव की संभावना बहुत कम है। ओबीसी/ईडब्ल्यूएस में 10 से 20 रैंक और एससी/एसटी में 5 से 10 रैंक का मामूली अंतर आ सकता है।

बीच के IITs (भुवनेश्वर, धनबाद, इंदौर, पटना, जोधपुर, मंडी, रोपड़ और गांधीनगर):

टॉप और कोर ब्रांचेस: इनमें भी बदलाव की संभावना बहुत कम रहेगी।

लोअर ब्रांचेस: ओपन कैटेगरी में 30 से 50 रैंक, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस में 20 से 40 रैंक और एससी/एसटी में 20 से 29 रैंक तक का अंतर देखने को मिल सकता है।

टियर-3 (Tier-3) IITs (तिरुपति, पलक्कड़, धारवाड़, भिलाई, गोवा और जम्मू):

टॉप ब्रांचेस: कटऑफ में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

लोअर ब्रांचेस: ओपन कैटेगरी में 50 से 80 रैंक, ओबीसी में 20 से 30 रैंक और एससी/एसटी में 10 से 20 रैंक का फर्क आ सकता है।

टॉप 12 NITs (त्रिची, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, जयपुर, राउरकेला, कालीकट, कुरुक्षेत्र, सूरत, भोपाल और नागपुर):टॉप और कोर ब्रांचेस: बदलाव बहुत कम देखने को मिलेंगे।

लोअर ब्रांचेस: हायर साइड पर ओपन कैटेगरी में 100 से 200 रैंक और ओबीसी, एससी व एसटी में 50 से 100 रैंक का अंतर आ सकता है।

बीच के 12 से 25 NITs (हमीरपुर, दुर्गापुर, जालंधर, अगरतला, अरुणाचल, सिलचर, श्रीनगर और आंध्रा): टॉप ब्रांचेस: बदलाव देखने को बहुत कम मिलेगा।

कोर और लोअर ब्रांचेस: ओपन कैटेगरी में 200 से 300 रैंक, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस में 100 से 150 रैंक और एससी/एसटी में 50 से 70 रैंक का अंतर आ सकता है।

आखिरी के NITs और ज्यादातर IIITs (मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, पुडुचेरी और उत्तराखंड):

टॉप ब्रांचेस: कटऑफ में कोई भी फर्क देखने को नहीं मिलेगा।

लोअर ब्रांचेस: ओपन कैटेगरी में 300 से 400 रैंक, ओबीसी में 100 से 200 रैंक और एससी/एसटी में लगभग 50 से 100 रैंक की गिरावट (अंतर) देखने को मिल सकती है।

आवश्यक दस्तावेज

जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।

राउंड 4:

10 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (राउंड 4)।

10 जुलाई से 13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

11 जुलाई (10:00) से 14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (केवल IITs/IISc के लिए विड्रॉल/एग्जिट का यह अंतिम राउंड है)।

13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (Round 4)।

14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान (Round 4)।

15 जुलाई, 2026 (17:00 तक): निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।

राउंड 5 (IITs/IISc के लिए अंतिम राउंड):

16 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (Round 5) - IITs/IISc के लिए सीट आवंटन का अंतिम राउंड।

16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।

20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 5)।

21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): यदि कोई हो तो फीस समस्याओं का समाधान / प्रश्नों के उत्तर देने का अंतिम दिन। इस दिन IITs/IISc के लिए सीट आवंटन समाप्त हो जाएगा।

केवल NIT+ सिस्टम के लिए :

16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने (राउंड 6) की शुरुआत।

17 जुलाई से 21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): विड्रॉल क्वेरी रिस्पॉन्स।

22 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 (17:00 तक): आंशिक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।