Hindi Newsकरियर न्यूज़Join Indian Army Agniveer Result 2025: joinindianarmy nic in Where And How To Check Result
Indian Army Agniveer Result : joinindianarmy.nic.in पर आएगा इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

Indian Army Agniveer Result : joinindianarmy.nic.in पर आएगा इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

संक्षेप: Indian Army Agniveer Result : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही joinindianarmy.nic.in पर जारी होगा। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Wed, 23 July 2025 01:44 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

joinindianarmy.nic.in Indian Army Agniveer Result , : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही joinindianarmy.nic.in पर जारी होगा। लिखित परीक्षा 10 जुलाई को संपन्न हो चुकी है। अब लाखों युवाओं को अपने परिणाम का इंतजार है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Agniveer Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे अग्निवीर रिजल्ट

- जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.com पर जाएं।

- होम पेज पर अग्निवीर सेक्शन पर जाएं।

- अपने एआरओ के नाम से जुड़ी रिजल्ट की फाइल लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ फाइल खुलने पर आप अपना रोल नंबर तलाश सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट कैसा होगा

अग्निवीर भर्ती के तहत आयोजित फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को 1.6 किमी दौड़ और पुल-अप्स के आधार पर चार ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें अंकों का वितरण अलग-अलग है। इसके अलावा 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे।

ये भी पढ़ें:कहां और कैसे चेक कर सकेंगे इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट, 4 कैटेगरी में होगी दौड़

अग्निवीर सैलरी और सेवा निधि

पहले साल 30000 रुपये प्रतिमाह (हाथ में 21000 रुपये)

चौथे साल 40000 रुपये प्रतिमाह (हाथ में 28000 रुपये)

4 साल बाद सेवा निधि के रूप में 11.71 रुपये लाख मिलेंगे

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।