JOBS: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के 335 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता
इस भर्ती के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) मार्केटिंग डिवीजन, वेस्टर्न रीजन ने अप्रेंटिस के 335 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। ऐसे में योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या IOCL/MKTG/WR/APPR/2026-27 के तहत की जा रही है।
बता दें कि इस भर्ती के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
किस ट्रेड में कितने पद
IOCL की इस भर्ती में कुल 335 पद शामिल हैं। इनमें 99 टेक्नीशियन अप्रेंटिस, 40 ट्रेड अप्रेंटिस, 174 ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 22 ट्रेड अप्रेंटिस (डेटा एंट्री ऑपरेटर) के पद हैं।
योग्यता
टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय फुल-टाइम ITI योग्यता होनी चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और एससी, एसटी व PwBD उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्र और आवेदन शुल्क
उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
कैसे करें आवेदन
आईटीआई और डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल, जबकि डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवारों को पहले संबंधित पोर्टल पर अपना प्रोफाइल पूरा करना होगा। इसके बाद IOCL मार्केटिंग डिवीजन वेस्टर्न रीजनकी अप्रेंटिसशिप वैकेंसी सर्च करके आवेदन करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
भर्ती की नोटिफिकेशन के लिए यहां करें क्लिक-
https://iocl.com/admin/img/Apprenticeships/Files/9a19f255f8db433b8e3b10a3bced73e1.pdf
आईटीआई और डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन का लिंक-
डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन का लिंक-
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

