Hindi Newsकरियर न्यूज़Job Tips: How to create a better online profile for a job seeker opening up new opportunities
Job Tips : नौकरी पेशा कैसे बनाए बेहतर ऑनलाइन प्रोफाइल, खुलेंगे नए अवसरों की राह

Job Tips : नौकरी पेशा कैसे बनाए बेहतर ऑनलाइन प्रोफाइल, खुलेंगे नए अवसरों की राह

संक्षेप:

नौकरी में नए हैं, तो आपकी ऑनलाइन प्रोफाइल आपकी ताकत बन सकती है। ये अपने स्किल्स के बारे में बताने का बेहतर मंच होता है।

Thu, 23 Oct 2025 03:15 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नौकरी में नए हैं, तो आपकी ऑनलाइन प्रोफाइल आपकी ताकत बन सकती है। ये अपने स्किल्स के बारे में बताने का बेहतर मंच होता है। इससे नए अवसरों की राह भी बनती है, बशर्ते कुछ बातें ध्यान रखें। आज के जॉब मार्केट में अच्छे अवसरों पर पकड़ बनानी है, तो अच्छी ऑनलाइन प्रोफाइल बनाना जरूरी है। डिजिटल दुनिया में अब नियोक्ता भी ऑनलाइन जाकर आपके करियर बारे में जान लेना चाहते हैं। इसीलिए कुछ बातों को ध्यान में रखकर प्रोफाइल तैयार करें, ताकि वह सिर्फ दिखे नहीं, असर भी छोड़े। जैसे :

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हेडलाइन और समरी

अपनी प्रोफाइल में सिर्फ जॉब टाइटिल न बताएं, अपनी पेशेवर खासियतों को भी बताएं। जैसे, सिर्फ सॉफ्टवेयर इंजीनियर भर लिख देना ठीक असर नहीं छोड़ेगा। ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वेब एप स्पेशलिस्ट, टर्निंग कॉम्पलेक्स प्रॉब्लम्स इन टु क्लीन कोड’ जैसा लिखना सही होगा। ताकि आपके काम की रेंज समझ में आए। समरी सेक्शन में 3 से 4 पंक्तियों में बताएं कि आपने क्या सीखा है और आपकी रुचि किस क्षेत्र में है। बढ़ा-चढ़ाकर न लिखें।

प्रोफाइल में दें इन्हें जगह

कोई ऑनलाइन कोर्स किया है या कॉलेज/पर्सनल प्रोजेक्ट पर काम किया है, तो उन्हें शामिल करें। कैनवा, एसईओ जैसे टूल्स,साॅफ्ट स्किल्स व टीमवर्क को भी जोड़ें।

जो सीखा, उसे दिखाएं

अनुभव सेक्शन में अनपेड इंटर्नशिप, फ्रीलांस काम या कॉलेज प्रोजेक्ट्स को शामिल करें और उपलब्धियों का उल्लेख करें। एजुकेशन सेक्शन में प्रासंगिक कोर्स और एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटी भी बताएं। कोई ब्लॉग या पोर्टफोलियो है, तो उसका लिंक देना न भूलें।

लोगों से जुड़ें

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और साथियों से जुड़ें। काम से जुड़ी पोस्ट पर लाइक, कमेंट करें और खुद भी कुछ उपयोगी बातें साझा करें।

- साफ और पेशेवर फोटो लगाएं।

- प्रोफाइल का लिंक खास बनाएं।

- सहयोगियों से फीडबैक लें।

- करियर के बदलाव या ब्रेक को समझाएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।