JNVST Class 6 Cut Off, Rank : जवाहर नवोदय विद्यालय 6th रिजल्ट की राज्यवार कटऑफ जारी, मिनिमम मार्क्स व रैंक Link

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

JNVST NVS JNV Class 6 Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट रिजल्ट के बाद कटऑफ मिनिमम मार्क्स व रैंक डिटेल्स जारी कर दी है। navodaya.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

JNVST Class 6 Cut Off, Rank : जवाहर नवोदय विद्यालय 6th रिजल्ट की राज्यवार कटऑफ जारी, मिनिमम मार्क्स व रैंक Link

JNVST NVS JNV Class 6 Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट रिजल्ट के बाद कटऑफ मिनिमम मार्क्स व मैक्सिमम रैंक डिटेल्स जारी कर दी है। किस राज्य में किस जिले की किस कैटेगरी की क्या कटऑफ मिनिमम मार्क्स व रैंक रही है, इसकी जेंडर वाइज डिटेल्स navodaya.gov.in पर जाकर चेक की जा सकती है। इसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। लाखों विद्यार्थियों ने ने इस एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अलॉट हुए स्कूल जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।

JNVST Cut Off Direct Link

अब कैसे होगा दाखिला

महज प्रवेश परीक्षा पास कर उसमें चयन होने से जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला सुरक्षित नहीं होगा। वास्तविक एडमिशन लेने के दौरान प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित सभी संबंधित ऑरिजनल सर्टिफिकेट दिखाने होंगे। एडमिशन तक परीक्षा में चयन केवल प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित जेएनवी द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन और एडमिशन की पुष्टि किए जाने के बाद ही मूल स्कूल से टीसी के लिए आवेदन करें।

रिजल्ट के बाद की चयन प्रक्रिया - डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल चेकअप, एडमिशन फॉर्म भरना, स्कूल अलॉटमेंट ।

एनवीएस चयनित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रतीक्षा में रखे गए स्टूडेंट्स के लिए वेट-लिस्ट भी जारी करेगा। दाखिले के लिए पैरेंट्स को अपने जिले के नवोदय विद्यालय में संपर्क करना होगा।

तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट- वेरीफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

जन्म प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

निवास (Residence) प्रमाण

कास्ट/कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू)

पासपोर्ट साइज फोटो

पिछली कक्षा की मार्कशीट

ट्रांसफर सर्टिफिकेट

कक्षा 6 से 8 तक कोई फीस नहीं

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक कोई फीस नहीं लगती। पढ़ाई, हॉस्टल,भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म सब कुछ फ्री मिलता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक मामूली फीस ली जाती है।

यूं देखें रिजल्ट

- जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर जाएं।

- JNVST Class 6 Admission Test 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालें। सब्मिट करने पर रिजल्ट सामने आ जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।