जामिया में बनिए फैकल्टी, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन; मिलेगी शानदार सैलरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 46 टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। CU-Chayan पर 6 अक्टूबर तक आवेदन करें, साथ ही हार्ड कॉपी 16 अक्टूबर तक जमा करें।

jmi teaching recruitment 2026 46 posts apply by 6 october cu chayan portal full details
जामिया मिल्लिया इस्लामिया

अगर आप पढ़ाने-लिखाने की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं और राजधानी दिल्ली की एक नामी केंद्रीय यूनिवर्सिटी में नौकरी का ख्वाब देख रहे हैं, तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आपके लिए दरवाजा खोल दिया है। यूनिवर्सिटी ने कुल 46 टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। सबसे बड़े पद पर मूल वेतन 2 लाख 18 हजार रुपये तक जा सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है, यानी अब वक्त कम है।

कहां-कहां हैं वैकेंसी

यह भर्ती इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फैकल्टी और यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के लिए है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत 15 सितंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर से शुरू हैं। पदों का बंटवारा कुछ यूं है - प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के सबसे ज्यादा 22 पद हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में प्रिंसिपल का एक और सिविल इंजीनियरिंग में हेड ऑफ सेक्शन का एक पद भी है। विषयों की बात करें तो सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में जगह खाली है। इनके साथ केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स और एनवायरनमेंटल साइंस में भी मौके हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 पद हैं, जो किसी एक विषय में सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कितनी मिलेगी तनख्वाह

प्रोफेसर का पे लेवल एएल-14 है, जिसमें 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक मिलेंगे। एसोसिएट प्रोफेसर को एएल-13A के हिसाब से 1,31,400 से 2,17,100 रुपये मिलेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर का दायरा 57,700 से 1,82,400 रुपये है। पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल की शुरुआती तनख्वाह 1,31,400 रुपये है और उस पर हर महीने 4,500 रुपये का विशेष भत्ता अलग से मिलेगा। हेड ऑफ सेक्शन का एंट्री पे भी 1,31,400 रुपये है।

योग्यता में क्या देखा जा रहा है

इंजीनियरिंग विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए संबंधित विषय में पीएचडी जरूरी है। बैचलर या मास्टर्स, दोनों में से किसी एक में फर्स्ट क्लास होना चाहिए। कम से कम छह रिसर्च पेपर एससीआई जर्नल या यूजीसी/एआईसीटीई की मंजूर सूची वाली पत्रिकाओं में छपे हों। साथ ही आठ साल का पढ़ाने, रिसर्च या इंडस्ट्री का तजुर्बा चाहिए, जिसमें कम से कम दो साल पीएचडी के बाद के हों। एक बात गांठ बांध लें कि हर पद की योग्यता अलग है। असिस्टेंट प्रोफेसर की शर्तें विषय के हिसाब से बदल जाती हैं और केमिस्ट्री की शर्तें इंजीनियरिंग से अलग हैं। इसलिए सिर्फ डिग्री देखकर फॉर्म भर देना ठीक नहीं होगा। पूरा विज्ञापन एक बार ध्यान से पढ़ लें।

कैसे भरें फॉर्म

आवेदन CU-Chayan पोर्टल - curec.samarth.ac.in के जरिए ऑनलाइन होगा। वहां अपनी निजी, पढ़ाई, नौकरी और रिसर्च से जुड़ी जानकारी भरनी होगी और जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे। फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सब कुछ जांच लें और सबमिट किए गए फॉर्म की कॉपी अपने पास रखें।

हार्ड कॉपी वाली शर्त न भूलें

यहीं सबसे ज्यादा लोग चूक जाते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरना काफी नहीं है। उसका प्रिंट निकालकर रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन सेक्शन, दूसरी मंजिल, रजिस्ट्रार ऑफिस, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 16 अक्टूबर तक पहुंचाना होगा। अधिसूचना साफ कहती है कि हार्ड कॉपी न पहुंची तो उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन की डेडलाइन 6 अक्टूबर और हार्ड कॉपी की 16 अक्टूबर है, दोनों का फर्क याद रखें।

तैयारी की चेकलिस्ट

फॉर्म भरने बैठने से पहले ये कागज हाथ में रख लें: सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पीएचडी की डिग्री, जहां जरूरी हो वहां NET/CSIR NET/SLET/SET का सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाणपत्र, रिसर्च पब्लिकेशन की जानकारी और रिसर्च स्कोर से जुड़ी जानकारी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कैटेगरी सर्टिफिकेट भी चाहिए होगा। सही कागजात की सूची पोर्टल और आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिलाकर देख लें।

आखिरी बात

फैकल्टी की नौकरियां रोज नहीं निकलतीं, और वो भी केंद्रीय यूनिवर्सिटी में। जिन्होंने अब तक तैयारी नहीं की, वे आज से ही कागज जुटाना शुरू कर दें। आखिरी दिन के लिए फॉर्म छोड़ने की गलती न करें, क्योंकि पोर्टल पर भीड़ बढ़ने से दिक्कत आ सकती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जामिया में बनिए फैकल्टी, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन; मिलेगी शानदार सैलरी