Hindi Newsकरियर न्यूज़JMI Admission 2026 jamia opens admission for skill based certificate courses centre for innovation and entrepreneurship
JMI Admission 2026: जामिया में शुरू हुए ये 42 कोर्स, दिलाएंगे अच्छी नौकरी और तरक्की

JMI Admission 2026: जामिया में शुरू हुए ये 42 कोर्स, दिलाएंगे अच्छी नौकरी और तरक्की

संक्षेप:

JMI Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जनवरी 2026 से शुरू होने वाले स्किल-बेस्ड सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए दाखिले खोले। आवेदन 30 नवंबर 2025 तक निर्धारित है। इन कोर्स के जरिए युवाओं के रोजगार और उद्यमिता पर फोकस करने का मौका मिलेगा।

Nov 23, 2025 05:37 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JMI Admission 2026: दिल्ली स्थित प्रसिद्ध जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने युवाओं, नौकरी तलाशने वालों और उभरते उद्यमियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। यूनिवर्सिटी के नवाचार और उद्यमिता केंद्र (Centre for Innovation and Entrepreneurship) ने जनवरी 2026 से शुरू होने वाले स्किल-बेस्ड शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यह 42 कोर्सेज लाइवलीहुड बिजनेस इन्क्यूबेटर इनिशिएटिव के तहत चलाए जा रहे हैं, जिनका मूल उद्देश्य युवाओं को ऐसे प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कौशल देना है, जो सीधे रोजगार और बिजनेस के अवसरों से जोड़ सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

JMI Admission 2026: क्यों जरूरी हैं ये कोर्स

जामिया मिलिया इस्लामिया की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब जॉब मार्केट में थ्योरी की तुलना में स्किल्स की अहमियत ज्यादा हो गई है। इन कोर्सेज को खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है जो आज की तेज प्रतिस्पर्धा में वर्कप्लेस-रेडी बनना चाहते हैं। यहां पढ़ाई का ढांचा पूरी तरह प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के इर्द-गिर्द बनाया गया है, ताकि सीखने वाले सीधे इंडस्ट्री के वर्क मॉडल को समझें और उसे लागू करना जानें।

JMI Admission 2026: कहा योगदान करेंगे ये कोर्स

दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और यूनिवर्सिटी ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। क्योंकि कोर्सेज का स्वरूप ट्रेंड-आधारित और डिमांड-ड्रिवन है, इससे रोजगार और करियर के अवसर खुलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आने वाले समय में जैसे-जैसे विभिन्न उद्योगों में टैलेंट की मांग बढ़ेगी, ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम्स आर्थिक और क्षेत्रीय विकास में भी अहम योगदान देंगे।

JMI Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया और टाइमलाइन

आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025, शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं क्लासेज की शुरुआत जनवरी 2026 से होगी। फॉर्म यूनिवर्सिटी के आधिकारिक चैनल्स के जरिए भरना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय है, लेकिन सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्दी आवेदन करना बेहतर रहेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।