NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 690 मार्क्स वाला टॉपर, 654 लाने वाले टॉप 10 में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG Rank List: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने NEET 2026 की मेरिट लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है, उम्मीदवार jkbopee.gov.in से रैंक लिस्ट PDF डाउनलोड करके काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

jk neet 2026 rank list released neet ug state merit list out mbbs bds bams admission topper 690 marks
जम्मू-कश्मीर नीट यूजी मेरिट लिस्ट 2026

J&K NEET UG Rank List MBBS, BDS Admission: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने NEET 2026 की यूटी रैंक लिस्टआधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में सफलता हासिल की है और J&K MBBS/BDS एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, उनके नाम इस मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। मेरिट लिस्ट में 690 मार्क्स पाने वाले हदिया निसार ने टॉप किया है। वहीं 654 अंक लाने वाले अभ्यर्थियों ने टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

J&K NEET 2026 Rank List: कहां हुई जारी?

बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर NEET 2026 मेरिट लिस्ट को 12 अगस्त 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। यह मेरिट लिस्ट महज एक सूची नहीं है, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया की चाबी है जो राज्य के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं।

J&K NEET 2026 Rank List PDF कैसे डाउनलोड करें?

JKBOPEE की तरफ से यह रैंक लिस्ट केवल ऑनलाइन माध्यम में PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी रैंक लिस्ट डाउनलोड और चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज खुलते ही आपको ऊपर दिए गए 'Notifications' सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद ‘J&K NEET 2026 rank list’ से जुड़े लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।

4. आपकी स्क्रीन पर J&K NEET 2026 Rank List की PDF फाइल खुल जाएगी।

5. लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर ढूंढने के लिए कीबोर्ड पर 'Ctrl + F' (या फोन के सर्च ऑप्शन) का इस्तेमाल करें।

6. अपना नाम मिलते ही अपनी यूटी रैंक और बाकी विवरणों को अच्छे से जांच लें।

7. भविष्य के संदर्भ और काउंसलिंग के लिए इस PDF को डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

J&K NEET Rank List में दर्ज होती हैं ये अहम जानकारियां

जब आप मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपके प्रदर्शन और पहचान से जुड़ी कई अहम डिटेल्स देखने को मिलेंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें -

  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • अभ्यर्थी का नाम
  • लिंग
  • कैटेगरी और सब-कैटेगरी
  • यूटी रैंक
  • स्ट्रीम/डिसिप्लिन
  • वह संस्थान जहां से एमबीबीएस या 12th अर्हता पास की है
  • दिव्यांगता स्थिति

J&K NEET Merit List आने के बाद अब आगे क्या होगा?

मेरिट लिस्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि आपको सीट मिल गई है। यह सिर्फ काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की पात्रता है। रैंक लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को इन मुख्य चरणों से गुजरना होगा -

आपत्ति दर्ज कराना: यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि मेरिट लिस्ट में उसकी रैंक, कैटेगरी या किसी विवरण में गलती हुई है, तो वह बोर्ड द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग : जिन उम्मीदवारों के नाम लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें JKBOPEE के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्स का चुनाव करना होगा। ध्यान रखें कि अपनी प्राथमिकताओं को भरकर तय समय में 'लॉक' करना बेहद जरूरी है, वरना आपका आवेदन अगले चरण के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।

सीट आवंटन और एडमिशन: छात्रों की यूटी रैंक, रिजर्वेशन पॉलिसी, सीटों की उपलब्धता और भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन की सूची जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें दिए गए समय के भीतर आवंटित कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापित कराने होंगे और अपनी फीस जमा करके एडमिशन पक्का करना होगा। तय समय पर न पहुंचने पर सीट रद्द की जा सकती है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर से बचें और काउंसलिंग से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए JKBOPEE की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 690 मार्क्स वाला टॉपर