झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में B.Tech-M.Tech सहित शुरू होंगे कई आधुनिक कोर्स, 130 नए पदों को मंजूरी

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी (JRSU) अब एक नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आने वाला है। जहां एक ओर रक्षा और सुरक्षा से जुड़े भविष्य के तकनीकी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, वहीं विश्वविद्यालय के ढांचे को मजबूत करने के लिए 130 नए पदों को तैयार भी किया गया है।

झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में B.Tech-M.Tech सहित शुरू होंगे कई आधुनिक कोर्स, 130 नए पदों को मंजूरी

झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी (JRSU) अब एक नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आने वाला है। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप विश्वविद्यालय का व्यापक शैक्षणिक और प्रशासनिक पुनर्गठन किया गया है। इस बड़े बदलाव के तहत जहां एक ओर रक्षा और सुरक्षा से जुड़े भविष्य के तकनीकी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, वहीं विश्वविद्यालय के ढांचे को मजबूत करने के लिए 130 नए पदों को तैयार भी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जॉब-ओरिएंटेड शिक्षा देना और उन्हें देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा की आधुनिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

रक्षा और इंजीनियरिंग क्षेत्र में 'डिजिटल क्रांति'

विश्वविद्यालय अब पारंपरिक विषयों से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। अब छात्र यहां डिफेंस टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (साइबर सिक्योरिटी, आईओटी और ब्लॉकचेन के साथ), एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग, साइबर फॉरेंसिक और एवियोनिक्स जैसे विषयों में बीटेक और एमटेक की डिग्री ले सकेंगे।तकनीकी कौशल बढ़ाने के लिए वेपन इंजीनियरिंग, साइबर फिजिकल सिस्टम और जीआईएस-जीपीएस जैसे विषयों में डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्स भी शामिल किए गए हैं।

सुरक्षा, मैनेजमेंट और फॉरेंसिक पर विशेष जोर

बदले हुए सिलेबस में सुरक्षा प्रबंधन और अपराध विज्ञान को भी आधुनिक बनाया गया है। इंडस्ट्रियल सेफ्टी, फायर टेक्नोलॉजी और डिजास्टर मैनेजमेंट में बीबीए और एमबीए की शुरुआत की गई है। साथ ही डिफेंस पॉलिसी और स्ट्रेटेजिक स्टडीज जैसे गंभीर विषयों को भी मिलेबस का हिस्सा बनाया गया है। फॉरेंसिक साइंस में बीएससी और एमएससी के अलावा 'क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन' में पीजी डिप्लोमा शुरू किया गया है, जो पुलिस और जांच एजेंसियों में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बेहद मददगार होगा।

शिक्षकों और स्टाफ की संख्या में भारी बढ़ोतरी

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए पदों की संख्या में बड़ा विस्तार किया गया है। कुल मिलाकर 130 नए पदों की वृद्धि हुई है, जबकि 9 पुराने और अप्रासंगिक पदों को समाप्त कर दिया गया है। शिक्षकों की संख्या 28 से बढ़ाकर 82 कर दी गई है। इसमें प्रोफेसरों की संख्या 4 से बढ़ाकर 10, एसोसिएट प्रोफेसरों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 और असिस्टेंट प्रोफेसरों की संख्या 16 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है। गैर-शैक्षणिक श्रेणी के पदों को 18 से बढ़ाकर 94 किया गया है। लैब, लाइब्रेरी, अकाउंट्स और स्पोर्ट्स कैडर में 75 नए पद जोड़े गए हैं। इसके अलावा एमटीएस (MTS) कर्मचारियों की संख्या भी 26 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।