झारखंड के पॉलीटेक्निक कॉलेजों का सिलेबस बदलेगा, संस्थानों को NBA से मान्यता दिलाने की तैयारी
झारखंड के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों के सिलेबस में बदलाव की तैयारी की जा रही है। उसे जॉब ओरिएंटेड बनाया जाएगा। सभी राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के रिक्त पद भरे जाएंगे।

झारखंड के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों के सिलेबस में बदलाव की तैयारी की जा रही है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सभी 17 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण की व्यापक योजना पर काम कर रहा है। आगामी बजट में इससे जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की पूरी संभावना है। बदलाव के पीछे पारंपरिक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी बनाना है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2030 तक राज्य के पॉलीटेक्निक संस्थानों को राष्ट्र स्तरीय बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत नामांकन क्षमता बढ़ाने, आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने तथा पाठ्यक्रमों को “जीरो डिफिशिएंट” बनाकर राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) से मान्यता दिलाने की तैयारी है। सबसे अहम बदलाव सिलेबस में होगा। डिप्लोमा कोर्स को वर्तमान बाजार और उद्योग की मांग के अनुरूप बनाया जाएगा।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने हाल में बजट की तैयारियों को लेकर प्रधान सचिव राहुल पुरवार की मौजूदगी में विभागीय समीक्षा के क्रम में स्पष्ट कहा है कि तकनीकी शिक्षा को केवल पारंपरिक सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं तक सीमित रखना अब पर्याप्त नहीं रखा जा सकता है। उद्योगों में तेजी से बदलती तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना समय की मांग है। इसी उद्देश्य से पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में इनोवेशन हब स्थापित करने तथा अनुसंधान एवं प्रोटोटाइपिंग की सुविधा विकसित करने की दिशा में कार्यों को गति दी जाएगी।
सिलेबस में ये बदलाव
प्रौद्योगिकी के नए उभरते क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। जैसे- ब्लॉकचेन, साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, वर्चुअल एवं ऑगमेंटेड रियलिटी, ग्रीन टेक्नोलॉजी एंड सस्टेनेबिलिटी इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आदि में नई शाखाएं।
विद्यार्थियों को ये लाभ होंगे
- सभी राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के रिक्त पद भरे जाएंगे।
- पॉलीटेक्निक संस्थान कौशल आधारित तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना पाएंगे।
- राज्य के हजारों डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी



