Jharkhand NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 5 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्टिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए सीट पाने वाले उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है। 

jharkhand neet ug counselling 2026 round 1 seat allotment result reporting
झारखंड राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड NEET UG काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने यह रिजल्ट 27 अगस्त 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किया था। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए सीट पाने वाले उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है।

जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 काउंसलिंग में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 28 अगस्त से 5 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेज में रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को अपना झारखंड NEET UG राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लेटर भी साथ रखना होगा।

25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन

झारखंड NEET UG काउंसलिंग के राउंड 1 में उन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, जिन्होंने NEET UG 2026 क्वालिफाई किया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की थी। 25 अगस्त 2026 तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करने वाले उम्मीदवारों को उनकी पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए गए हैं।

सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों के साथ एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम- तारीख

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 27 अगस्त 2026

आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग- 28 अगस्त से 5 सितंबर 2026

कैसे चेक करें?

उम्मीदवार झारखंड NEET UG काउंसलिंग 2026 का राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-

सबसे पहले JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए ‘डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें।

अब झारखंड NEET UG राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।

अपना नाम चेक करने के साथ ही आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देखें।

सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

तय तारीख के भीतर अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करें और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।

रिपोर्टिंग के दौरान कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी

सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए। इनमें NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, सीट अलॉटमेंट लेटर, एजुकेशनल सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और कैटेगरी से जुड़े दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।

दूसरे राउंड के लिए शेड्यूल जारी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 के सेकेंड राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 3 से 8 सितंबर 2026 तक होगा। वहीं, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी, जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। ऐसे में अब उन स्टूडेंट्स की तैयारी तेज हो गई है, जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी या बेहतर कॉलेज और कोर्स की उम्मीद में दूसरे राउंड में शामिल होना चाहते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG 2026: झारखंंड राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, पढ़ें पूरा डिटेल्स