ITI Admission: झारखंड ITI एडमिशन शुरू, 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए तकनीकी ट्रेनिंग का मौका
Jharkhand ITI Admission 2026: झारखंड के 340+ आईटीआई संस्थानों की 60 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन शुरू हो गए हैं। 25 जून तक 8वीं व 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand ITI Admission 2026: झारखंड के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य के 340 से अधिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 और 2027-28 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सरकारी और प्राइवे संस्थानों की बंपर सीटें, 29 जून को आएगी मेरिट लिस्ट
इस बार नामांकन प्रक्रिया के तहत राज्य के सरकारी, गैर-सरकारी, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम (आईटीआई गोला), पीपीपी (PPP) मोड और सीएसआर (CSR) मोड पर संचालित होने वाले सभी आईटीआई संस्थानों में आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, 29 जून को दोपहर 12:00 बजे मेरिट लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।
सीटों की बात करें तो राज्य में अवसरों की कोई कमी नहीं है। झारखंड के 79 सरकारी आईटीआई (जिसमें 16 संस्थान उग्रवाद प्रभावित यानी एलडब्ल्यूई क्षेत्रों के भी शामिल हैं) में कुल 14,756 सीटें हैं। वहीं, 263 प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में कुल 45,720 सीटें निर्धारित की गई हैं।
झारखंड का निवासी होना अनिवार्य, जानें आयु सीमा और आरक्षण के नियम
संस्थानों की इन निर्धारित सीटों पर दाखिला पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। 1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नामांकन के दौरान राज्य सरकार के आरक्षण नियमों और जिला रोस्टर के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिकों, वीरगति प्राप्त सैनिकों के आश्रितों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का पूरा लाभ दिया जाएगा।
ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता: आठवीं और दसवीं पास के लिए मौके
आईटीआई के विभिन्न तकनीकी कोर्सेज (ट्रेड्स) में प्रवेश के लिए पढ़ाई के अलग-अलग स्तर तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
आठवीं (8th) कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए ट्रेड: वायरमैन, मेसन (बिल्डिंग कन्स्ट्रक्टर), पेंटर जनरल, प्लंबर, वेल्डर, वेल्डर (जीएमएडब्ल्यू एवं जीटीएडब्ल्यू), फैब्रिकेशन एवं फिटिंग, सीविंग टेक्नोलॉजी, कटिंग एंड सीविंग, और वीबिंग टेक्नीशियन फॉर सिल्क एंड वुलन फैब्रिक्स। इन व्यवसायों में प्रवेश के लिए आठवीं पास होना जरूरी है।
दसवीं (10th) कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए ट्रेड: ऊपर बताए गए ट्रेड्स के अलावा अन्य सभी तकनीकी कोर्सेज में दाखिले के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
निदेशालय के अनुसार, प्राविधिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले सत्र (2025-26-27) में भी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में 12,368 और 37,159 छात्र-छात्राओं का नामांकन कर उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के काबिल बन सकें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


