दुमका की बेटी सुदीपा बनेगी IAS, UPSC में आई 41वीं रैंक, JPSC CDPO परीक्षा में आई थी 24वीं रैंक
झारखंड के दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। सुदीपा ने बताया कि घर पर रहकर ही उन्होंने इसकी तैयारी की है।

झारखंड के दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। सुदीपा ने बताया कि घर पर रहकर ही उन्होंने इसकी तैयारी की है। पहले प्रयास में तैयारी पूरी न होने की वजह से प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। दूसरे प्रयास (2023) में इंटरव्यू तक पहुंचीं थीं।
सीडीपीओ परीक्षा में भी आई थी 24वीं रैंक
सुदीपा को जेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ परीक्षा में भी 24वीं रैंक मिली थी। सुदीपा ने 10वीं की पढ़ाई बांका के संत जोसेफ स्कूल और 12वीं में साइंस की पढ़ाई दुमका के सिदो कान्हू विद्यालय से की है। स्नातक की डिग्री उन्होंने दुमका के आदित्य नारायण महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में प्राप्त की है। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहिणी हैं। सुदीपा के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
दुमका राजकीय पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए जाती रहीं
सुदीपा ने बताया कि दुमका में ही रहकर उसने अपनी तैयारी पूरी की। इस दौरान उसने ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग किया और दुमका राजकीय पुस्तकालय में नियमित रूप से जाती रहीं। प्रतिदिन वह 10 घंटे से अधिक मेहनत कर रही थीं। बताया कि उनका लक्ष्य देश और देशवासियों की सेवा करना है, इसी उद्देश्य से उन्होंने सिविल सेवा को चुना। कहा कि जो भी छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करते रहें। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
पहले प्रयास में ही दिखा दिया तेज, आई थी 62वीं रैंक
ऑल इंडिया रैंक 62 पाने वाली तेजस्विनी सिंह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेजस्वी और बहुआयामी थी। खास बात यह है कि पहले ही प्रयास में तेजस्विनी ने यूपीएससी में यह दमदार सफलता प्राप्त कर ली। बोकारो इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (एमआरडी) राजेश कुमार एवं बीएस सिटी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. पल्लवी प्रवीण की सुपुत्री तेजस्विनी ने डीपीएस बोकारो में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की अपनी शैक्षिक यात्रा पूरी की। इस यात्रा में उसने सफलता के कई सोपान भी हासिल किए। विद्यालय के शिक्षकों एवं उनके परिजनों ने बताया कि तेजस्विनी बचपन से ही विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों- नृत्य, वाद-विवाद आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया करती थी। उसने पढ़ाई के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के आयाम स्थापित किए। यूपीएससी के पहले इंजीनियरिंग और प्रबंधन में भी उसने शानदार सफलता अर्जित की है।
विद्यालय की रावी हाउस की छात्रा रही तेजस्विनी ने 2018 में डीपीएस बोकारो से 12वीं करने के बाद बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इस बीच मैनेजमेंट की भी तैयारी करती रही और आईआईएम कैट में 99.84 परसेंटाइल के साथ दोहरी कामयाबी पाई।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


