Hindi Newsकरियर न्यूज़JEECUP Counselling 2025 Round 5 allotment result for UPJEE OUT at jeecup.admissions.nic.in check here direct link
JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

संक्षेप:

JEECUP Seat Allotment Result 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूपीजेईई) पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 5 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 

Aug 11, 2025 05:19 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JEECUP 2025 Round 5 Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूपीजेईई) पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 5 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। राउंड 5 काउंसलिंग रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के बाद छात्रों को सीट को एक्सेप्ट करना होगा। उसके बाद उन्हें 11 अगस्त से 14 अगस्त तक उन्हें अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा। छात्रों को फीस ऑनलाइन माध्यम से ही भरनी होगी, जिसके लिए उन्हें 11 अगस्त से 13 अगस्त तक का समय मिलेगा। अगर आप अपनी सीट को छोड़ना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 14 अगस्त का दिन दिया गया है, आप 14 अगस्त को अपनी सीट से एडमिशन विड्रॉल कर सकते हैं।

यदि छात्र को किसी कॉलेज में सीट आवंटित की जाती है, तो छात्र को 3000 रुपये की सीट एक्सेप्टेंस फीस और 250 रुपये की काउंसलिंग फीस भरनी होगी। सीट अलॉटमेंट के बाद फीस भरने की प्रक्रिया के बाद, उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज जाना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर बाकी बची हुई फीस को जमा करना होगा। इसके बाद छात्र अपना प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP 2025: यूपीजेईई राउंड 5 अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे करें चेक-

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. पर जाएं।

2. इसके बाद होम पर दिए उपलब्ध राउंड 5 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन भरें।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपने रिजल्ट को चेक कीजिए और इसे डाउनलोड कर लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।