JEECUP Admit Card 2026 : यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड Link, आज यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
JEECUP Admit Card 2026: जेईईसीयूपी यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड आज शाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी होने वाले हैं। उम्मीद की जा रही थी एडमिट कार्ड 25 मई को जारी हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

JEECUP Admit Card 2026: जेईईसीयूपी यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड आज शाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी होने वाले हैं। उम्मीद की जा रही थी एडमिट कार्ड 25 मई को जारी हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) आयोजित की जाने वाली यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज शाम तक कभी जारी हो सकते हैं। एग्जामिनेशन, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक 2026 की प्रवेश परीक्षा 2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 15 मई से 22 मई 2026 के बीच होनी थी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई थी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा और मार्किंग स्कीम
यह प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन यानी कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट (ढाई घंटे) का समय मिलेगा। छात्रों की सहूलियत के लिए यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा में सही उत्तर देने पर अभ्यर्थी को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा (नेगेटिव मार्किंग)। बिना प्रयास किए छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड
सबसे पहले यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे "Download JEECUP Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने संबंधित कोर्स ग्रुप का चयन करें और अपना आवेदन नंबर (Application Number) और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और फोटो-हस्ताक्षर जैसे विवरण दर्ज होंगे, जिनकी जांच अच्छी तरह कर लें। परीक्षा के दिन केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड), एक हालिया फोटो और केवल एक पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन ही ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर सख्त पाबंदी रहेगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद जून या जुलाई में ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


