
JEE Mains 2026 Registration: जेईई मेन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे आवेदन
JEE Mains Registration Date 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2026 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है।
JEE Main Registration 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जाॅइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2026 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है।जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। जेईई मेन 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो सेशन में आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन 2026 परीक्षा तिथि-
सेशन 1 (जनवरी 2026):
ऑनलाइन आवेदन: अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे।
परीक्षा की तारीखें: 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच।
सेशन 2 (अप्रैल 2026):
ऑनलाइन आवेदन: जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगे।
परीक्षा की तारीखें: 01 से 10 अप्रैल 2026 के बीच।
जेईई मेन 2026 परीक्षा पैटर्न-
छात्रों को जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या फिर jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। जेईई मेन 2026 में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। पेपर में 75 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा में कुल अंक 300 होंगे।
जेईई (मेंस), 2026 परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं- इंग्लिश, हिन्दी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू ।
JEE Mains 2026: जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक 'Online Application Form for JEE (Main 2026 Session-1' पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
4. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन कीजिए और लॉगिन कीजिए।
5. अब अपने आवेदन फॉर्म को भरिए और आवेदन फीस को जमा कीजिए।
6. अब आप फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।





