JEE Main Topper : बागपत के उत्कर्ष फिर बने यूपी के जेईई मेन टॉपर, 9वीं से ही की तैयारी, पहले भी कर चुके कई कमाल
यूपी के बड़ौत बागपत के रहने वाले उत्कर्ष ने जेईई मेन परीक्षा में 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर राज्य में एक बार फिर से टॉप किया है। सेशन-1 में पहले ही प्रयास में उत्कर्ष ने 99.999249 हासिल किए थे।

UP JEE Main Topper 2026 : यूपी के बड़ौत बागपत के रहने वाले उत्कर्ष ने जेईई मेन परीक्षा में 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर राज्य में एक बार फिर से टॉप किया है। उत्कर्ष ने यूपी में एक फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सेशन-1 में पहले ही प्रयास में उत्कर्ष ने 99.999249 हासिल किए थे। पहले चरण में उत्कर्ष ने यूपी टॉपर होने के साथ देशभर में 13 वीं रैंक हासिल की थी। उत्कर्ष ने कक्षा 9 से ही समर्पित होकर ऑनलाइन कोचिंग और निरंतर आठ घंटे की पढ़ाई से जेईई मेन परीक्षा की तैयारी की। उत्कर्ष की प्रतिभा केवल यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि वे केमिस्ट्री ओलंपियाड में स्वर्ण पदक विजेता और कक्षा 10 के जिला टॉपर भी रह चुके हैं।
अब जेईई एडवांस पर फोकस, आईआईटी से बीटेक सीएसई टारगेट
उत्कर्ष वर्तमान में लूम बड़ौत के एल्पाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखाते हुए कक्षा 9 से ही जेईई (JEE) मेन्स की तैयारी शुरू कर दी थी। अपनी बोर्ड परीक्षाओं और स्कूल के साथ तालमेल बिठाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया और प्रतिदिन टाइम टेबल के अनुसार 7 से 8 घंटे पढ़ाई की। बचपन से ही उनका सपना एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का रहा है और वे आईआईटी बॉम्बे या आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। फिलहाल उनका मुख्य फोकस जेईई एडवांस (JEE Advanced) की परीक्षा पर है
हाईस्कूल टॉपर
वर्ष 2024 की सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उत्कर्ष ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ बागपत जिले में टॉप किया था। वर्ष 2025 में इंडियन नेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता था। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स द्वारा आयोजित नेशनल साइंस एग्जामिनेशन में वे पिछले वर्ष और इस वर्ष देश के टॉप-10 और टॉप-1 प्रतिशत छात्रों की सूची में शामिल रहे हैं। उन्होंने इस राष्ट्रीय परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी (खगोल विज्ञान) में सफलता प्राप्त की है। पिछले वर्ष होमी भाभा में आयोजित नेशनल कैंप में शामिल होने के बाद ही उन्हें केमिस्ट्री में स्वर्ण पदक मिला था।
क्या करते हैं माता पिता
उनके पिता दीपेंद्र कुमार खोखर चीनी मिल में महाप्रबंधक हैं और माता गीता शिक्षिका हैं।
जेईई-मेन 2026 सेशन 2 में 26 अभ्यर्थियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किया
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के परिणाम जारी कर दिए। एजेंसी के अनुसार, 26 अभ्यर्थियों ने ‘परफेक्ट एनटीए स्कोर: परसेंटाइल 100’ हासिल किया है। एनटीए की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया कि जनवरी में पहले चरण की परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, वहीं अप्रैल में दूसरे चरण की परीक्षा 10 लाख से अधिक छात्रों ने दी। इनमें से आठ लाख ऐसे रहे, जिन्होंने दोनों चरणों की परीक्षा दी। बताया कि 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 26 रही। यह 2025 की परीक्षा में यह उपलब्धि पाने वाले अभ्यथियों की संख्या से एक अधिक है।
तेलंगाना-आंध्र के छात्रों का दबदबा
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के छात्रों का दबदबा रहा। दोनों राज्यों से सर्वाधिक पांच-पांच छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर किया है। राजस्थान, दिल्ली का भी बेहतर प्रदर्शन रहा।
किस राज्य से कितने छात्र (परफेक्ट 100 स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या)
राज्य संख्या
आंध्र प्रदेश 05
तेलंगाना 05
राजस्थान 04
दिल्ली 03
महाराष्ट्र 02
हरियाणा 02
चंडीगढ़ 01
बिहार 01
गुजरात 01
ओडिशा 01
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


