JEE Main में 88 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्र का दावा, CBSE सप्लीमेंट्री शीट हुई गायब, 12 नंबर और आते

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वेदांत, संजना और हर्षिता के बाद हर्ष चौरसिया नाम के छात्र ने भी सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम पर सवाल उठा्ए हैं। हर्ष ने बताया है कि उन्होंने परीक्षा के दौरान सप्लीमेंट्री शीट ली थी लेकिन सीबीएसई से प्राप्त हुई स्कैन आंसरशीट में वो गायब है।

JEE Main में 88 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्र का दावा, CBSE सप्लीमेंट्री शीट हुई गायब, 12 नंबर और आते

सीबीएसई की ओर से 12वीं कॉपी चेकिंग में इस्तेमाल किए गए ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) मैथड पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रोजाना छात्र अपनी स्कैन कॉपी में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं। वेदांत, संजना और हर्षिता के बाद हर्ष चौरसिया नाम के छात्र ने भी सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम पर सवाल उठा्ए हैं। हर्ष ने बताया है कि उन्होंने परीक्षा के दौरान सप्लीमेंट्री शीट ली थी लेकिन सीबीएसई से प्राप्त हुई स्कैन आंसरशीट में वो गायब है। मेन आंसरशीट में उसकी एंट्री है पर वो अटैच नहीं है। अपनी शिकायतों को लेकर हर्ष ने ट्विटर पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है और साथ ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल भेजकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

हर्ष ने अपने एक्स अकाउंट @_harshh__25 पर शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई को टैग करते हुए अपनी समस्या का वीडियो शेयर किया है। हर्ष ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा के फिजिक्स के पेपर में एक 8 पेज की सप्लीमेंट्री कॉपी ली थी, लेकिन स्कैन की गई अंतिम 32 पेज की मुख्य शीट के बाद वह अतिरिक्त कॉपी कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। इस गायब कॉपी में उसने 7 नंबर के प्रश्न हल किए थे (जिसमें एक प्रश्न का आधा हिस्सा और एक पूरा प्रश्न शामिल था), लेकिन कॉपी न मिलने के कारण परीक्षक ने इसे 'नॉट अटेम्प्ट' मानकर कोई नंबर नहीं दिया। सप्लीमेंट्री कॉपी के 7 नंबर और गलत चेकिंग के 5 नंबर कटने के कारण उसे फिजिक्स में 100 में से केवल 73 अंक मिले हैं, जबकि उसे कम से कम 85 से ज्यादा अंकों की उम्मीद थी

स्टेप-वाइज मार्किंग नहीं हुई

हर्ष ने अपनी स्कैन कॉपी दिखाते हुए यह भी शिकायत की है कि कई प्रश्नों में उसके द्वारा लिखे गए स्टेप्स बिल्कुल सही थे, लेकिन परीक्षक ने नियमों के अनुसार स्टेप-वाइज नंबर देने के बजाय उन पर सीधे जीरो (शून्य) नंबर डाल दिए। इस गलत और अनुचित चेकिंग की वजह से उसके लगभग 5 नंबर बेवजह काट लिए गए।

हिंदी विषय में भी मनमाने ढंग से नंबर कटे

हर्ष की शिकायत केवल फिजिक्स तक सीमित नहीं है; उसने बताया कि हिंदी में भी उसके 21 नंबर काट लिए गए। उसे हिंदी में 90 से अधिक अंकों की उम्मीद थी, लेकिन उसे केवल 77 अंक दिए गए। स्कैन कॉपी देखने पर उसे पता चला कि हिंदी में भी बिना किसी वजह के नंबर काटे गए हैं

जेईई मेन्स में 88 परसेंटाइल

हर्ष ने बताया कि जेईई मेन्स में उनके 88 परसेंटाइल रहे हैं। बोर्ड के टॉप 5 विषयों में 84 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। उन्होंने बोर्ड से मांग की है कि उनकी गायब हुई सप्लीमेंट्री शीट को ढूंढा जाए और उसके सही उत्तरों के काटे गए नंबरों को दोबारा जोड़ा जाए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।