JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 में 60, 70 और 80 पर्सेंटाइल वालों के लिए ये हैं टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

Apr 20, 2026 08:08 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

JEE Main Cut off 2026: क्या आप जानते हैं कि 60, 70 या 80 पर्सेंटाइल लाने वाले छात्रों के पास भी देश के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के शानदार मौके होते हैं? बहुत से सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं जो मध्यम स्कोर पर भी बेहतरीन प्लेसमेंट और शिक्षा प्रदान करते हैं।

JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 में 60, 70 और 80 पर्सेंटाइल वालों के लिए ये हैं टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

JEE Main Result 2026, JEE Main Cut off: जेईई मेन 2026 के नतीजे आने के साथ ही लाखों छात्रों के मन में अपने भविष्य को लेकर उथल-पुथल शुरू हो गई है। अक्सर यह माना जाता है कि अगर आपका पर्सेंटाइल 95 या 99 नहीं है, तो अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज का सपना अधूरा रह जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 60, 70 या 80 पर्सेंटाइल लाने वाले छात्रों के पास भी देश के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के शानदार मौके होते हैं?

अगर आपका स्कोर उम्मीद से थोड़ा कम रहा है, तो निराश होने के बजाय विकल्पों को तलाशने का समय है। बहुत से सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं जो मध्यम स्कोर पर भी बेहतरीन प्लेसमेंट और शिक्षा प्रदान करते हैं।

80 पर्सेंटाइल: एनआईटी और अच्छे सरकारी कॉलेजों की उम्मीद

क्रम संख्यासंस्थान का नाम (Name of Institute)कोर्स का नाम (Course Name)
1नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), श्रीनगरसिविल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
2गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मालदा, पश्चिम बंगालसिविल और एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग (4 साल, बी.टेक)
3नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), अगरतलाबायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बी.टेक)
4गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मालदा, पश्चिम बंगालफूड टेक्नोलॉजी (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
5नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), मिजोरमकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 साल, बी.टेक)
6नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), मणिपुरइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
7नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), मणिपुरसिविल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
8नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), सिक्किममैकेनिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
9नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), श्रीनगरकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 साल, बी.टेक)
10नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), सिक्किमआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (4 साल, बी.टेक)

70 पर्सेंटाइल: एनआईटी और अच्छे सरकारी कॉलेजों की उम्मीद

क्रम संख्याकॉलेज का नाम कोर्स का नाम
1नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) अगरतलाकेमिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
2गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मालदा, पश्चिम बंगालकंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग) (4 साल, बी.टेक)
3नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) गोवासिविल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
4नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) गोवामैकेनिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
5बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), देवघर ऑफ-कैंपसमैकेनिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
6नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) हमीरपुरसिविल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
7नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) सिक्किमकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
8नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) हमीरपुरइंजीनियरिंग फिजिक्स (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)

60 पर्सेंटाइल: कौशल और क्षेत्रीय कॉलेजों पर ध्यान

क्रम संख्यासंस्थान का नाम (Name of Institute)कोर्स का नाम (Course Name)
1नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), श्रीनगरमेटालर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग (4 साल, बी.टेक)
2नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), मिजोरमसिविल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
3नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), श्रीनगरइंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
4नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), सिक्किममैकेनिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
5नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), मणिपुरइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
6नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), सिक्किमसिविल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
7नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), मिजोरमइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
8नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), श्रीनगरइलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (4 साल, बी.टेक)

दाखिला लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

कम पर्सेंटाइल होने पर कॉलेज चुनते समय केवल नाम के पीछे न भागें। छात्र इन तीन बिंदुओं पर विशेष गौर करें:

कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड: देखें कि पिछले 3 सालों में उस कॉलेज से कितनी कंपनियों ने हायरिंग की है।

फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर: अच्छी लैबोरेट्री और अनुभवी शिक्षक ही आपकी डिग्री को कीमती बनाएंगे।

फीस स्ट्रक्चर: सुनिश्चित करें कि कॉलेज की फीस आपके बजट में हो और वहां स्कॉलरशिप की क्या सुविधाएं हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।