JEE Main result 2026 OUT: जेईई मेन रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
JEE Mains Session 2 Result 2026 Download: एनटीए ने जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विद्यार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम व स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

JEE Main Result 2026 , jeemain.nta.nic.in : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज जेईई मेन 2026 सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया। 26 अभ्यर्थियों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है। विद्यार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए ने शुक्रवार दोपहर को अपनी वेबसाइट पर फिर से नई फाइनल आंसर-की अपलोड कर दी थी। इसमें दो प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है जिसके लिए अभ्यर्थियों को बोनस अंक दिए गए हैं।
कैसे चेक करें जेईई मेन रिजल्ट 2026 सेशन 2
स्टेप 1- जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर, 'JEE Main 2026 Session 2 Result' या 'View Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4- अब 'Submit' पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका जेईई मेन स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसे चेक करें। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
जेईई मेन के बाद IIT में दाखिला कैसे होगा
जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।
जेईई मेन बीटेक-बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
बीटेक-बीई पेपर-1
1. जिन दो छात्रों का एनटीए स्कोर समान रहेगा तो टाई होने पर आल इंडिया रैंक देने के लिए उनका सब्जेक्ट वाइज एनटीए स्कोर देखा जाएगा। अब पहले की तरह टाई ब्रेक सुलझाने के लिए छात्रों की आयु और आवेदन संख्या को नहीं देखा जाएगा। बराबर मार्क्स आने पर रैंक तय करने के लिए सबसे पहले गणित का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
2. इसके बाद फिजिक्स का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
3. इसके बाद भी टाई होने पर केमिस्ट्री का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
4. इनमें भी टाई होने पर गणित के कम ऋणात्मक (नेगेटिव) स्कोर, उसके बाद फिजिक्स के कम ऋणात्मक स्कोर उसके बाद केमिस्ट्री के कम ऋणात्मक स्कोर को लिया जाएगा ।
5. यदि उपरोक्त सभी पैरामीटर में भी टाई लगता है तो उन छात्रों को समान ऑल इंडिया रैंक एवं कैटेगिरी रैंक दे दी जाएगी। ऐसे में कई छात्र ऐसे होंगे जिनका 300 में से 300 स्कोर आया, तो इन सभी की एआईआर-1 दे दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


