JEE Main : जेईई मेन में कितने पर्सेंटाइल पर कौन से NIT के चांस, BTech कोर ब्रांच कहां संभव, देखें लिस्ट

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share

जेईई मेन में 98 से 96 पर्सेंटाइल पर छात्रों को एनआईटी पटना मिलने की उम्मीद है। जिनका 99 पर्सेंटाइल से अधिक है, उन्हें शीर्ष एनआईटी जैसे तिरछी, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राउरकेला, कालीकट व जयपुर, कुरूक्षेत्र जैसे एनआईटी एवं ट्रिपल आईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांच मिलने की संभावना है।

JEE Main : जेईई मेन में कितने पर्सेंटाइल पर कौन से NIT के चांस, BTech कोर ब्रांच कहां संभव, देखें लिस्ट

JEE Main Rank percentile Colleges : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल सेशन का परिणाम जारी कर दिया है। जेईई-मेन जनवरी के परिणामों में 7 डेसीमल पर्सेंटाइल के रूप में जारी किया गया। एनटीए स्कोर पर विद्यार्थियों में अपने पर्सेंटाइल स्कोर के आधार मिलने वाले एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई को लेकर उत्सुकता दिख रही है। 98 से 96 पर्सेंटाइल पर छात्रों को एनआईटी पटना मिलने की उम्मीद है।

NIT में कोर ब्रांच के कितने पर्सेंटाइल चाहिए

जिनका 99 पर्सेंटाइल से अधिक है, उन्हें शीर्ष एनआईटी जैसे तिरछी, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राउरकेला, कालीकट व जयपुर, कुरूक्षेत्र जैसे एनआईटी एवं ट्रिपल आईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांच मिलने की संभावना है।

99 से 98 पर्सेन्टाइल पर कौन सा NIT मिलने के चांस

99 से 98 पर्सेन्टाइल है तो उन्हें शीर्ष के टॉप 10 एनआईटी की कोर ब्रांच के अतिरिक्त अन्य ब्रांच के साथ टॉप 10-20 एनआईटी एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ, में कोर ब्रांच मिलने की संभावना बन सकती है। इन एनआईटी में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर, दुर्गापुर शामिल हैं। विद्यार्थी जिनकी एआईआर 5 हजार से कम होगा, उन्हें टॉप 5 एनआईटी तिरछी, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, जयपुर ट्रिपल आईटी इलाहाबाद की कोर ब्रांच मिलने की संभावना होगी। विद्यार्थी जिनकी आल इंडिया रैंक 5 से 10 हजार के मध्य रहेगी, उन्हें उपरोक्त टॉप 5 एनआईटी की अन्य ब्रांचों के अतिरिक्त कालीकट, सूरत, नागपुर, भोपाल, कुरूक्षेत्र, राउरकेला जैसे एनआईटी में कोर ब्रांच मिलने की संभावना है।

जिनका जेईई मेन AIR 10 से 20 हजार के बीच हो तो

ऐसे विद्यार्थी जिनका एआईआर 10 से 20 हजार के मध्य आने की संभावना है, उन्हें जालंधर, जमशेदपुर, दिल्ली, गोवा, अगरतला, हमीरपुर, दुर्गापुर जैसे एनआईटी में कोर ब्रांच के साथ ट्रिपल आईटी ग्वालियर, जबलपुर, गुवाहाटी, लखनऊ, पेक चंडीगढ़, बिट्स मिसरा आईआईई एसटी शिवपुर, जेएनयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में कोर ब्रांच मिलने की संभावना रहेगी।

ऑल इंडिया रैंक 20 से 30 हजार के बीच हो तो

विद्यार्थी जिनकी ऑल इंडिया रैंक 20 से 30 हजार के बीच रहती है उन्हें टॉप 10 एनआईटी की अन्य ब्रांचों के अतिरिक्त पटना, रायपुर, सिल्चर, उत्तराखंड, श्रीनगर, आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश जैसे एनआईटी की कोर ब्रांचों के साथ नए ट्रिपल आईटी मिलने की संभावना है।

दिव्यांग कैटेगरी में 0 पर्सेंटाइल पर एडवांस्ड के लिए पात्रता

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता दिव्यांग कोटे में जीरो पर्सेंटाइल रहा है। जेईई मेन 2026 के जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार जेईई मेन के आधार पर इस बार 2,50,182 अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। इसमें दिव्यांग श्रेणी में 0.0023186 पर्सेंटाइल पर भी विद्यार्थी एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए। अन्य श्रेणियों में पिछले साल से कटऑफ ज्यादा रहा है।

कदाचार के मामले में पकड़े गए 167 छात्र

एनटीए ने जेईई मेन में गड़बड़ी रोकने के लिए आधार कार्ड को हथियार बनाया था। इसके चलते जेईई मेन जनवरी व अप्रैल दोनों सेशन मिलाकर 167 छात्रों को कदाचार में शामिल रहे। सेशन-1 में 54, सेशन-2 में 57 एवं इसके अतिरिक्त 56 छात्र ऐसे रहे, जिनके प्रमाण पत्र सत्यापन के चलते रिजल्ट रोका गया है।

16 लाख छात्र हुए शामिल

जेईई मेन के दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 16 लाख 04 हजार 854 कुल यूनीक कैडिंडेट पंजीकृत हुए, जिनमें 15 लाख 38 हजार 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 10 लाख 06 हजार 875 छात्र एवं 5 लाख 31 हजार 593 छात्राओं ने परीक्षा दी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।